महासमुंद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोली में सावन माह समापन के पर रामायण , हुमन,आरती कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता अशवंत तुषार साहू जी उपस्थित हुए
अंतिम सावन मास के अवसर पर । हवन अनुष्ठान का दौर चलता रहा।आचार्य तिवारी जी ने कथा वाचक में बताया कि भगवान शिव कल्याण के देवता है। शिव शंकर वैराग्य के भी प्रतीक है। वे हलाहल पीकर भी मुस्कराते है। भगवान शिव का स्वभाव भी चन्द्रमा जैसा ही शीतल है। उन्होंने अपने श्रृंगार में चंद्रमा को अपने मस्तिष्क पर विराजित किया है।अमृत की खोज को लेकर देवताओं एवं दानवों ने समुद्र मंथन किया था। सर्वप्रथम हलाहल विष निकला था। कल्याणकारी शिव ने इस विष का पान किया। वे विष को पचा भी गए। इसीलिए यह मान्यता है कि विष की गर्मी से शिव को राहत देने के लिए उन पर जल चढ़ाया जाता है। हलाहल की गर्मी को कम करने के लिए शिवजी ने चंद्रमा को अपने शीश पर भी धारण कर लिया, क्योंकि चंद्रमा भी शीतलता प्रदान करता है। शिव जी के महात्म्य की कथा सुनकर श्रोतागन श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की पूजा-अर्चना कर, मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। आरती के साथ महाप्रसादी वितरण की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
साथ में उपस्थित मंडली के अध्यक्ष बसंत साहू सचिव मनहरण साहू संरक्षक छत्रपाल सिंह ठाकुर संचालक जिवराखन साहू मंडली के सदस्य गण नोहर साहू बसंत साहू कमल निषाद सोहन साहू अमन साहू विनोद निषाद तिहारू साहू सरस्वती साहू अमृत निषाद रजनी निषाद मातृशक्ति व अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे l
No comments:
Post a Comment