Tuesday, August 17, 2021

मुख्यमंत्री का सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगडे़ ने जताया आभार : कहा आपने जन-मन की भावनाओं को समझा और सारंगढ़ियों का मान बढ़ाया

मुख्यमंत्री का सारंगढ़ विधायक  उत्तरी जांगडे़ ने जताया आभार : कहा आपने जन-मन की भावनाओं को समझा और सारंगढ़ियों का मान बढ़ाया

     प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 17 अगस्त 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला बनाए जाने पर हार्दिक आभार जताया है। मुख्यमंत्री को भेजे अपने आभार पत्र में विधायक श्रीमती जांगड़े ने लिखा है कि आपने सिर्फ हम सब जन प्रतिनिधियों के मन की नहीं अपितु जन-मन की भावनाओं का ख्याल करते हुए हमें नए जिले की सौगात देकर सारंगढ़ियों का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री को लिखे आभार पत्र में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं वरिष्ठ जन प्रतिनिधि अरूण मालाकार के संयुक्त हस्ताक्षर के पत्र के साथ संलग्न 7 पेज में सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोटिशः धन्यवाद दिया है। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं सारंगढ़ क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का यह संयुक्त धन्यवाद पत्र कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने आभार पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस सौगात को क्षेत्र की जनता सदैव याद रखेगी। उन्होंने स्वर्गीय नंदकुमार पटेल का भी उल्लेख आभार पत्र में करते हुए लिखा है कि 3 मई 2013 को प्रेस वार्ता के दौरान स्वर्गीय श्री पटेल ने यह बात कही थी कि मैं रहूं या न रहूं, सारंगढ़ जिला जरूर बनेगा। मुख्यमंत्री जी आपने सारंगढ़ को जिला बनाकर स्वर्गीय श्री पटेल जी के वचन को भी पूरा किया है। सारंगढ़ियों के मन में यह विश्वास था कि आपके नेतृत्व वाली सरकार उनके मन की बात समझेगी। आपने ने हमारे मन की ही नहीं अपितु जन-मन की बातों और भावनाओं का ख्याल रखकर सारंगढ़ को जिला बनाकर हम सबका मान बढ़ाया है। हम इसके लिए आपके सदैव आभारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts