Sunday, August 29, 2021

सतनामी समाज के समस्यओ के निराकरण के लिए मंत्री गुरु रुद्र कुमार लेंगे विशेष बैठक

समाज के समस्यो के निराकरण के लिए गुरू रुद्र कुमार जी लेंगे विशेष बैठक 
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा
महासमुंद- सतनामी समाज में रीति नीति में एकरुपता रुढ़िवादी परम्पराओं में सुधार, धर्मांतरण को रोकने व सतनाम धर्म की पृथक मांग तथा विभिन्न सामाजिक राजनीतिक समस्याओं के निराकरण हेतु जगत गुरु रुद्र कुमार जी के सानिध्य में महासमुंद में जिलास्तरीय सतनामी समाज की बैठक 1 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सतनाम भवन बी एन ढीढी नगर बेमचा भाठा मेंं आयोजित किया गया गया है। जिसमें समाज के सभी ब्लाक अध्यक्षों के द्वारा सर्वप्रथम अपने अपने ब्लाक की समस्यायों को प्रस्तुत करेंगे। जिला अध्यक्ष द्वारा जिला स्तर की समस्यायों और सलाह प्रस्तुत किया जायेगा।जिसके बाद जगत गुरु रुद्र कुमार जी केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सानिध्य में समाज प्रमुखों द्वारा सामाजिक प्रस्ताव पारित किया जायेगा।इसी प्रकार हर जिला में यह बैठक अलग-अलग तिथियों में गुरुजी के सानिध्य में जिला स्तरीय बैठक कर प्रस्ताव कर राज्य स्तरीय बैठक में प्रस्ताव पारित किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में जिसकी शुरुआत महासमुंद जिला से किया जायेगा।जिस संबंध में गुरु प्रवक्ता एम के कौशल द्वारा सतनामी समाज की तैयारी बैठक लेकर समाज प्रमुखों को अधिक से अधिक सामाजिक जनो की उपस्थिति हेतु अपील किया। बैठक में जिलाध्यक्ष एस आर बंजारे,राजमहंत पी एल कोसरिया, श्री मती एस चंद्रसेन,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे, जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल,एस एल सोनी जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष गण हीरालाल कोयल सरायपाली,नीलाम्बर रत्नाकर बसना, तरुवर कोसरिया पिथौरा, तरुण व्यवहार बागबाहरा, छबिराम रात्रे विधायक प्रतिनिधि सरायपाली, देवेंद्र मिर्चें,कांग्रेस रत्नाकर शंकर लहरे,व समाज प्रमुख उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts