प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 23 जुलाई 2021, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी सतनाम पंथ के प्रवर्तक के उत्तराधिकरी गुरुगद्दीनशीन 6 वे वंशज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय सतनाम सदन में निराश्रित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने एस.ओ.एस. चिल्ड्रन विलेज के बच्चों के साथ केक काट कर सादगी पूर्ण तरीके से अपने जन्मदिन की खुशियां उनके साथ साझा की। इस अवसर पर मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने बच्चों को उपहार स्वरूप 21 हजार रुपए का चेक और शिक्षा सामग्री रिटर्न गिफ्ट के रूप में भेंट की। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पत्रिका द्वारा जगतगुरू नामक स्मारिका केबिनेट मंत्री गुरू रूद्रकुमार जी की जन्म दिवस विशेषांक प्रकाशित का विमोचन जगतगुरु रूद्रकुमार जी के हाथों किया गया। इस विशेषांक प्रकाशित के संरक्षक डॉ.पार्वती कुर्रे,प्रधान संपादक चन्द्रशुभम बंजारे,स्वामी प्रकाशक संपादक श्रवण कुमार घृतलहरे, आरंग धरसीवां के संवाददाता सुकदेव प्रसाद बंजारे, प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा और सहयोगी गण दीपक मिरी, सुशील जांगड़े, सुमीत टंडन, शामिल हुए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग मंत्री जगतगुरु रूद्रकुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के 4 अस्थि बाधित दिव्यांगों को ट्राई साइकल का वितरण भी किया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित अन्य सभी मंत्रियों ने मंत्री गुरु रुद्रकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर मंत्री गुरु रुद्रकुमार को अहिवारा विधानसभा के जन प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने 44 केक भेंटकर उनके जन्मदिन को बड़े ही अनूठे तरीके से मनाया। जन्मदिन के इस अवसर पर दुर्ग जिले और प्रभार जिले मुंगेली के जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य तथा दुर्ग जिले के जनपद पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य, अहिवारा के जन प्रतिनिधि, गुरू प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल सहित संत समाज के राजमहंत व पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी ओर से मंत्री गुरू रूद्रकुमार जी को शुभकामनाएं और बधाई दी।