स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पहली लोकसभा के अंतरिम सांसद पूर्व मंत्री विधायक पूर्व सांसद स्व. रेशमलाल जांगड़े के सुपुत्र हेमचन्द्र ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा किया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर।24 जुलाई 2021, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पहली लोकसभा के अंतरिम सांसद, पूर्व मंत्री विधायक, पर्व सांसद स्व.रेशम लाल जांगड़े के सुपुत्र हेमचन्द्र जांगड़े जो कि अनुसूचित जाति राज्य आयोग छत्तीसगढ़ शासन भाजपा पूर्व सरकार में सदस्य भी रहे थे। जो कांग्रेस सरकार बनते ही 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने आज 24 जुलाई 2021 को कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा किया है। विभिन्न प्रेस में जो उन्होंने एक प्रेस नोट प्रेषित किया कि वह जस का तस हम यहाँ प्रकाशित कर रहे है।
कांग्रेस पार्टी छोड़ने की यह वजह बताई : हेमचंद्र जांगड़े ने
हेमचन्द्र जांगड़े स्व .श्री रेशमलाल जांगड़े जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पहली लोकसभा के अंतरिम सांसद, पूर्व मंत्री विधायक पूर्व सांसद का सुपुत्र हूँ । व अनुसूचित जाति आयोग का पूर्व सदस्य रहा हूँ । विगत 2.5 वर्ष पहले माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वाईन किया था जो विश्वास और उम्मीद उन्होनें दिखाया था,वो विश्वास और उम्मीद आज टुट गया हैं। उन्होनें कहा था कि आपका और आपके पूरे परिवार का पूरा सम्मान इस पार्टी में होगा। मैं लगातार 1.5 से 2 वर्षों से उनसे सौजन्य भेंट कर चर्चा करने हेतु उनके निवास कार्यालय पार्टी दफ्तर में लगातर आवेदन देता रहा परन्तु आज पर्यन्त तक मुझे भेंट हेतु समय नहीं दिया गया और न ही मेरे पत्र का जवाब दिया गया हैं। यहां तक की उनके प्रदेशाध्यक्ष ने भी फोन कॉल का जवाब नहीं देते हैं। विगत 21 जुलाई को मेरी माता जी श्रीमती कमला जांगड़े जी ने भी एक निवेदन मुख्यमंत्री निवास में दिया था, इसके पूर्व भी कई बार निवेदन दे चुकी है । उन्हें भी समय मिलना तो दूर पत्र का जवाब तक नहीं मिला। इससे मैं और मेरा परिवार बेहद आहत है स्व .श्री रेशमलाल जांगड़े जी जो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पहली लोकसभा के सांसद व सम्मानित व्यक्ति रहे है के परिवार के प्रति मुख्यमंत्री की यह उदासहीनता बेहद दुखद एवं पीड़ा दायक है। मुख्यमंत्री जी की उदासहीनता व उनके अड़ियल रवैये से निराश होकर आज मैं मीडिया के माध्यम से भारी दुखी मन से पार्टी छोड़ रहा हूँ ।
Category
No comments:
Post a Comment