समय रहते सरकार सुधार नहीं करेंगी तो चुनाव में सिखायेंगे सबक
महासमुंद- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया के रायपुर प्रवास पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारीयों ने युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे एवं संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे व अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र के नेतृत्व में रायपुर के सर्किट हाउस में मुलाकात कर सतनामी समाज के साथ सरकार द्वारा किया जा रहा सौतेले व्यवहार से अवगत कराते हुए लिखित पत्र सौंपा। समाज प्रमुखों ने कांग्रेस प्रभारी को बताया कि छत्तीसगढ़ के सत्ता परिवर्तन में सतनामी समाज का महत्व पूर्ण योगदान रहा है भाजपा सरकार में धरना प्रदर्शन करते हुए थक गये थे।तब काग्रेसीयों द्वारा समाज से सहयोग करने की अपील किया और आज सरकार बनने के बाद सतनामी समाज के मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। बल्कि राज्य में समाज के साथ प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ी हैं। पत्र में प्रमुख रुप से अजा वर्ग के आरक्षण 12 से 13 प्रतिशत करने के बावजूद लाभ नहीं दिया जा रहा है।बलौदाबाजार जिला का नाम गुरु घासीदास के नाम से करने एवं गिरौदपुरी धाम में सुविधाओं के विस्तार करने,निगम मंडल आयोग में समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देने के साथ पार्टी के संगठन में समाज के लोगों को अनदेखी की जा रही है। आज सरकार के खिलाफ पदोन्नति में आरक्षण के लिए समाज सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबुर हो गया है। समाज प्रमुखों ने कांग्रेस प्रभारी को स्पष्ट चेतावनी देते हुएं कहा कि सरकार अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करेंगी तो आने वाले चुनाव में भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा। पदाधिकारीयों द्वारा पुनिया को समाप्त के जागृति लिए प्रकाशित मासिक सतनाम संदेश पत्रिका भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रवेश महासचिव आर पी भतप्रहरी ,प्रदेश उपाध्यक्ष सरजु प्रसाद घृतलहरे, सुभाष कोसरे, कृष्णा कोशले,मनीष रात्रे,टिकेंद्र बंजारे बिलासपुर,विजय कुर्रे व अन्य पदाधिकारियों के साथ महासमुंद जिला से जिलाध्यक्ष एस आर बंजारे, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रेखराज बघेल व घनश्याम जांगड़े उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment