राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित होने पर जिले के दो विद्यार्थी पुरस्कृत
प्रेस छत्तीसगढ़ महिम रायपुर। 30 जुलाई 2021, 28 वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के दो विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर पुरस्कृत किया गया है। कांकेर विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटौद के कक्षा 12वीं की छात्रा कु.लिसा साहू एवं आकांक्षा साहू ने गाईड टीचर एवं व्याख्याता श्रीमती प्रमिला साव के मार्गदर्शन में औषधि पौधों द्वारा परंपरागत उपचार प्रणाली पर प्रोजेक्ट तैयार किया था, जिसे जिला स्तर से चयन कर राज्य स्तर पर भेजा गया था और वहां से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए थे। जिसके फलस्वरूप उन्हें 05 हजार रूपये नगद एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर पुरस्कृत किया गया है। कलेक्टर चन्दन कुमार ने दोनों छात्राओं को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कावड़े, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक एवं बीईओ कांकेर भुवन जैन और गाईड टीचर एवं व्याख्याता श्रीमती प्रमिला साव भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment