प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 30 जुलाई 2021, बलौदाबाज़ार चाइल्ड लाइन टीम द्वारा बच्चों को शोषण से बचाने के लिए सिमगा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम कुथरौद में स्थित गृहिणी महिला सबलीकरण में ओपन हाउस व एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें आँगन बाड़ी कार्यकर्ता , मितानिन,गाँव की महिलाओ एवं बच्चों को बाल संरक्षण कानूनों सहित कोरोना कोविड के बारे में बताया गया। चाइल्ड लाइन टीम के डायरेक्टर रुपा श्रीवास्तव ने गृहिणी संस्था के बारे में जानकारी दी एवं जिला समन्वयक रेखा शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परियोजना चाइल्ड लाइन 1098 गृहिणी स्वयं सेवी संस्था द्वारा संचालित है। जो की विगत 2 वर्षों से जिलें में बच्चों के संरक्षण हेतु कार्य कर रहे हैं। परेशानियों में फंसे बच्चों के लिए स्वयंसेवक बनने का कार्य किया जाता है। कोई बच्चा बीमार और अकेला हो, किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चा गुम हो गया हो,किसी बच्चे के साथ शोषण हो रहा हो, किसी बच्चे के साथ मारपीट कर रहा हो किसी बच्चे का बाल विवाह हो रहा हो कोई बच्चा बेघर व बेसहारा हो कोई बच्चा नशे में लिप्त हो ऐसे बच्चे जिन्हें देखभाल व सुरक्षा जी जरूरत हो । ऐसे किसी भी बच्चे की मदद की जरूरत पर तुरंत 1098 पर कॉल कर निःशुल्क मदद ली जा सकती है। साथ ही उन्होंने आगें बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने के लिए पोक्सो अधिनियम बनाया गया है। इस अधिनियम (कानून ) को महिला और बाल विकास मंत्रालय ने साल 2012 पोक्सो एक्ट -2012 के नाम से बनाया था। इस कानून के जरिए नाबालिग बच्चों के प्रति यौन उत्पीड़न,यौन शोषण और पोर्नोग्राफी जैसे यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में कार्रवाई की जाती है। इस कानून के अंतर्गत अलग -अलग अपराध के लिए अलग -अलग सजा निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास अधिकारी शिशिर मिश्रा मौजूद रहे। साथ ही चाइल्ड लाइन काउंसलर गीता वर्मा , टीम मेंबर सुरेंद्र वर्मा, सोमेंद्र साहु,मीरा साहु,ऊषा साहु, गिलिश चतुर्वेदी, जितेन्द्र भारती,टुकेश तिवारी उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment