Wednesday, July 28, 2021

जिले में 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा : श्री वसंत कलेक्टर मुंगेली

जिले में 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।
कलेक्टर श्री वसंत ने स्वंतत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को सौपे दायित्व।
        प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 28 जुलाई 2021, जिले में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस समारोह को उमंग और हर्षोल्लास वातावरण में मानया जाएगा। कलेक्टर  अजीत वसंत ने  जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहित समय सीमा की बैठक में स्वंतत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौपे। 
स्वंतत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा। कलेक्टर श्री वसंत ने  स्वंतत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में विभागीय अधिकारी को समारोह की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि स्वंतत्रता दिवस समारोह को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि समारोह स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। उन्होने सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का कडाई से पालन करते हुए समारोह की तैयारी करने की निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को झण्डा सहिता का पालन करते हुए 15 अगस्त की सुबह 07.30 बजे कार्यालयों में ध्वजारोहण करने के निर्देश दिये। मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और मुख्यमंत्री के आम जनता के नाम प्रेषित संदेश का मुख्य अतिथि द्वारा वाचन होगा। पुलिस बल, नगर सैनानी सहित विभिन्न टुकडियों द्वारा परेड कर सलामी दी जाएगी। कलेक्टर श्री वसंत ने 15 अगस्त को मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होने मुख्य समारोह में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, साउंड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, फायरबिग्रेट, स्वच्छता, आमंत्रण पत्र, प्रशस्ति पत्र, मेडल आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 09 बजे किया जाएगा। कलेक्टर श्री वसंत ने इस दौरान सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक  डी.आर.आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, वनमण्डाधिकारी रामअवतार दुबे, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts