Friday, July 30, 2021

1 अगस्त को सर्व समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रायपुर में आयोजित

1अगस्त को सर्व समाज के प्रदेशस्तरीय सम्मेलन रायपुर मेंं आयोजित

महासमुंद-छत्तीसगढिया सर्व समाज महासंघ का प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह रायपुर न्यु राजेंद्र नगर के गुर घासीदास सांस्कृतिक भवन (सतनाम भवन) में रखा गया है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र ने महासमुंद जिला के महासचिव रेखराज बघेल के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के नवनियुक्त महिला व युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का शपथग्रहण होगा तत्पश्चात बैठक में 27%ओबीसी आरक्षण पर रणनीति तय करना, छत्तीसगढ़ीयो के नौकरीपेशा लोगों का पदोन्नति में आरक्षण पर चर्चा, छत्तीसगढ़ी समाजों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने पर चर्चा, छत्तीसगढ़ीया चैम्बर ऑफ कॉमर्स के गठन, नवम्बर दिसम्बर में संगठन का बड़ा सम्मेलन करने पर, सभी जिलों में कार्यकारिणी गठन पर, निगम मंडल आयोग में वंचित समाज के प्रतिनिधित्व दिलाने पर चर्चा किया जायेगा। महासमुंद के जिलाध्यक्ष बसंत सिन्हा व कार्यकारी जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने जिला के सभी पदाधिकारियों को सम्मिलित होने के लिए अपील किया है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts