महासमुंद-प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला युवा प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्जातीय विवाह करने वाले समाज से वंचित लड़की लड़का को लड़का पक्ष के समाज मेंं समुचित सम्मान दिलाने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। युवा प्रकोष्ठ द्वारा कलेक्टर के नाम से अपर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन मेंं उल्लेख किया गया है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा अस्पृश्यता निवारण हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के लड़कियों के द्वारा गैर अनुसूचित जाति के पिछड़ा व सामान्य वर्ग के लड़के लड़कियों के साथ शादी करने पर आर्थिक रूप से प्रोत्साहन राशि आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा ढाई लाख दिया जाता है। तथा पुरे प्रदेश स्तर पर एक जोड़ी का चयन कर केंद्र सरकार की योजना बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से पांच लाख दिया जाता है। परंतु ज्यादातर लड़के के घर परिवार व उनके जाति में अन्य समाज के लड़की से विवाह करने पर स्वीकार नहीं किया जा रहा है।यह समस्या ज्यादातर अनुसूचित जाति के लड़की से गैर अनुसूचित जाति के लड़के के साथ अंतर्जातीय विवाह करने पर हों रही है। कुछ मामले अनुसूचित जाति वर्ग के अंदर ही लड़के लड़कियों के द्वारा शादी करने पर भी आ रही है। जिसके कारण लड़की-लड़का घर परिवार व जाति से दुर रहकर बहिष्कृत व अव्यवस्थित जीवन जीने के लिए मजबुर हो जा रहें हैं। जिसके कारण हताशा व निराशा में लड़के-लड़कियों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबुर हो जातें हैं। बहुत से समाज में कठोर नियम व भारी भरकम दंड राशि तथा दबाव के कारण कानुनी मदद नहीं लें पाते हैं। संवैधानिक रुप से लड़के पक्ष के जाति में ही लड़की को मिलाया जाना चाहिए जिससे उनके होने वाले संतान की जाति पिता के आधार पर दर्ज हो सकें। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा महिला बाल विकास विभाग एवं अन्य सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से अंतर्जातीय विवाह करने वाले जोड़ियों की पहचान कर उनके परिवार,जाति समाज में समुचित सम्मान दिलाने के लिए उचित पहल करने की मांग किया गया है । ज्ञापन सौंपने वालों में रेखराज बघेल जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, लेखराज बंजारे ब्लाक अध्यक्ष, देवेन्द्र मिर्चें जिला उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ व जिला सहसचिव राजेश रात्रे उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment