छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अफ़सरों का तबादला की गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 6 जून 2021, ट्रांसफर लिस्ट में कलेक्टर समेत 29 आईएएस अफसरों का नाम शामिल है। सौरभ कुमार रायपुर के नए कलेक्टर होंगे। वहीं तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। इफ्फत आरा को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिम्मेदारी मिली है और अजीत वसंत मुंगेली कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं इंद्रजीत चंद्रपाल को बलरामपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएस ध्रुव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की कमान सौंपी गई है और ऋचा प्रकाश चौधरी को सीईओ जिला पंचायत बस्तर का जिम्मा मिला है। इसके साथ ही कुलदीप शर्मा को आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एस जयवर्धन को रायगढ़ नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। प्रभात मलिक रायपुर नगर निगम के कमिश्नर बनाए गए हैं। नूपुर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका ऋषि महोबिया को सीईओ जिला पंचायत धमतरी में पदस्थ किया गया है। वहीं चंद्रकांत वर्मा को अतिरिक्त प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मयंक चतुर्वेदी सीईओ जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं। जारी तबादला सूची के मुताबिक,रायपुर,कोरबा,धमतरी,राजनांदगांव, बेमेतरा,जांजगीर चांपा,मुंगेली,कोरिया और बलरामपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।
इन अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी,सौरव कुमार को रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन को डीपीआर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रानू साहू को कोरबा की नई कलेक्टर होंगी।पीएस एल्मा को धमतरी का कलेक्टर बनाया गया है। भोस्कर विलास संदीपन को बेमेतरा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है। जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर चांपा का नया कलेक्टर बनाया गया है। अजीत बसंत कलेक्टर मुंगेली बनाए गए हैं।बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावड़े को कोरिया का नया कलेक्टर बनाया गया है। बस्तर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को बलरामपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कोरिया कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को मंत्रालय बुलाया गया है। धमतरी कलेक्टर जेपी मौर्य को मंत्रालय बुलाया गया है। किरण कौशल को मार्कफेड का नया एमडी बनाया गया है। टोपेश्वर वर्मा को खाद्य विभाग के साथ ही परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments:
Post a Comment