Sunday, June 6, 2021

एसडीएम कार्यालय में आग लगने से जरूरी दस्तावेज सहित कंप्यूटर प्रिंटर फोटो कॉपी मशीन,टेबल कुर्सी जलकर खाक,जांच में जुटे पुलिस

एसडीएम कार्यालय में आग लगने से जरूरी दस्तावेज सहित कंप्यूटर प्रिंटर फोटो कॉपी मशीन,टेबल कुर्सी जलकर खाक,जांच में जुटे पुलिस

आग लगने की सूचना पर सुबह स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश में लग गए वहीं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पानी टैंकर से आग बुझाने का कार्य किया गया लेकिन पहले से ही सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गया था। आग लगने की घटना का कारण अज्ञात है किंतु मामला संदिग्ध है क्योंकि कार्यालय के पीछे का दरवाजा खुला हुआ पाया गया व पैर, तथा धूल के निशान भी मिला है, वही मौके पर मौजूद विद्युत कर्मियों ने भी सार्ट सर्किट की घटना से इनकार किया है। अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ के टी आर माहेश्वरी से चर्चा करने पर बताई गई कि आशंका है कि पीछे के दरवाजे से आग लगाया गया होगा सार्क सर्किट का मामला नहीं है घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। यहां यह बताना लाजमी है कि बिलाईगढ़ के इस प्रमुख कार्यालय में कोई भी चौकीदार नियुक्त नहीं की गई है और ना ही सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगाई है, जबकि इसके पूर्व के अधिकारियों के द्वारा हमेशा रात्रि में भी चौकीदार रखे रहते जाने की बात कही गई हैं। बहरहाल आग लगने का कारण अज्ञात है आग कैसे लगा,कि लगाई गई हैं यह जांच में पता चल पाएगा, लेकिन कहीं ना कहीं स्थानीय प्रशासन की लापरवाही होने की चर्चा चल रही है ।इस संबंध में बिलाईगढ़ थाने प्रभारी जितेंद्र कोसले से संपर्क करने पर बताई है कि मामले में अभी विवेचना जारी है। एसडीएम टी आर महेश्वरी के द्वारा लिस्ट दिए जाने के बाद पता चलेगा कि क्या क्या और नुकसान हुआ है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts