Saturday, June 12, 2021

फर्जी सम्पादक व पत्रकार भेजे जाएंगे जेल लिखित नोटिस किया जा चुका है जारी

news-details

फर्जी सम्पादक व पत्रकार भेजे जाएंगे जेल लिखित नोटिस किया जा चुका है जारी 

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 12 जून 2021, डिजिटल मीडिया के इस युग में न्यूूज पोर्टलों की बाढ़ सी आ गई हैं। ज्यादातर न्यूज पोर्टल व यूट्यूब न्यूज चैनलों के संचालकों ने खुद को सम्पादक घोषित कर रखा है तथा फर्जी प्रेस कार्ड भी जारी कर रहे हैं। ऐसे मामलों की गम्भीरता को देखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (RNI) नई दिल्ली ने सख्ती से निपटाने जा रही है। सोशल साइट न्यूज़ पोर्टल व यूट्यूब पर न्यूज चैनल बनाकर स्वयं को सम्पादक लिखने वाले जाल साजों पर केस दर्ज कर जेल भेजे जाने की तैयारी भारत सरकार द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों ने शीर्षक पंजीयन के बाद पंजीयन नहीं कराया है और अखबार पत्र-पत्रिकाओं का संचालन कर रहे हैंं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही करने का मन सूचना प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा बनाया जा चुका हैै।सूत्रों अनुसार इतना भी ज्ञात हुआ है कि बिना RNI के देश भर में चल रहे समाचार पत्र पत्रिका को प्रथम दृष्टया लिखित नोटिस भी जारी किया जा चुका है। बावजूद इसके उन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है और उनका कार्य निरंतर जारी है ऐसे लोगों पर भी पूर्णता शिकंजा लगाने का कार्य किया जा रहा है। मंत्रालय का स्पष्ट कहना है कि प्रेस कार्ड को जारी करने का अधिकार सिर्फ RNI रजिस्टर्ड समाचार पत्रों के सम्पादक को ही है तथा ऐसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल जो मिनिस्ट्री ऑफ ब्रॉडकास्ट से मान्यता प्राप्त हैं वह भी जारी कर सकते हैं। अब  भारत सरकार द्वारा अभियान चला कर फर्जी सम्पादकों पर नकेल कसी जाएगी और उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। विश्वस्त सूत्रों से इतना भी पता लगाया गया कि यूट्यूब वेबसाइट वेब मीडिया के साथ-साथ बिना आर एन आई वाले समाचार पत्र पत्रिका यदि निर्धारित समय में उन्होंने पंजीयन नहीं कराया है तो उन्हें पूर्णता बंद करने की भी तैयारी की जा चुकी है।


No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts