प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 जून 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय रायपुर में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष दामू आम्बेडारे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल ने दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता  तथा कोरोना पीड़ित पत्रकारों के ईलाज की प्रतिपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल ने  मुख्यमंत्री को अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संजय शुक्ला, सुश्री शगुप्ता सीरीन, मनोज नायक, दीपक पांडेय, अनिल द्विवेदी तथा सुखनंदन बंजारे उपस्थित थे।