Tuesday, June 1, 2021

सरजू प्रसाद घृतलहरे थाना प्रभारी को सेवा निवृत पर दी गई विदाई

सरजू प्रसाद घृतलहरे थाना प्रभारी को सेवा निवृत पर दी गई विदाई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 1 जून 2021, दबंग थाना प्रभारी सरजू प्रसाद घृतलहरे को कल 31मई  2021 को उन्हे सेवा निवृत होने पर विदाई समारोह में उपस्थित जिले बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक की समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण पुलिस विभाग के लिए ऐतिहासिक पल रहा। जिनका नाम पुलिस विभाग के इतिहास के पन्नों में लिखने की बात कही श्री घृतलहरे  ने अपने जीवन काल सन 2000 में अपने मृत्यु के बाद एनाटॉमिक मेडिकल कॉलेज रायपुर को शरीर दान किया एवं आंख गुर्दा व शरीर के उपयोगी अंग किसी गरीब बेसहारे को देने की घोषणा की हैं। संजीवनी समिति का गठन नेवरा तिल्दा में किए जिसके माध्यम से टीम जरूरत मंद लोगों को मुफ्त में रक्त खून व्यवस्था करते है उन्हे हर 6 महीने में रक्तदान करते हैं। वे लवन, गिधपुरी चौकी जिले बलौदा बाजार में पदस्थ रहते हुए अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित किए। नेवरा तिल्दा आदिवासी सबरिया सफेरा एवं ट्रेन में जीवन यापन करने वाले 123 बच्चों को पढ़ाया और  सन 2010 थाना कसडोल में 107 बच्चों को पढ़ाया और सन 2017 एवं 2018 मैं चौकी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग में 153 बच्चों को पढ़ने की शिक्षा दी। सन 2000 में संरक्षक सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति गठन कर लगभग 500 बच्चियों व बच्चों की शादी करवाई जो गत 20 साल से जारी है।
 प्रदेश उपाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज रायपुर मानव कल्याण एवं समाज सेवा में विशेष भूमिका निभाते आ रहे हैं। जिस जगह तैनात रहा है अपनी विशेष भूमिका का परिचय देते आए हैं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत एवं आदर्श व्यक्ति है।
वे निरंतर सार्थक प्रयास करते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ ढंग से संचालित कराने में और अपराध को बढ़ावा न देते हुए मिटाने में लगे रहते थे। आम जनता के बीच पुलिस विभाग में कार्यरत रहते अनेकों जनहित कल्याणकारी कार्यों को लेकर विशेष पहल करते रहे थे। जिनके कई उदाहरण स्पष्ट रूप से सबके सामने है। वर्तमान में थाने बिलाईगढ़ से सेवा मुक्त हुए उसके पहले भी वहां सेवा दे चुके थे।अधिकतर अपने गृह जिले में ही सेवा निवृत्त होते तक सार्थक पहल किए हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts