Tuesday, May 25, 2021

ग्रा.पं.बनडभरा वि.खं. बम्हनीडीह मनरेगा कार्य में भ्रष्टाचार से ग्रामीणों में भारी रोष

ग्रा.पं.बनडभरा वि.खं. बम्हनीडीह मनरेगा कार्य में भ्रष्टाचार से ग्रामीणों में भारी रोष
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 25 मई 2021,जिले जांजगीर चांपा के विकास खंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बनडभरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य में सरपंच श्रीमती उत्तरा कश्यप पति  माखन लाल द्वारा मनमानी तरीके से फर्जी हाजरी कई मजदूरों की बनवाने सहित कई प्रकार की भ्रष्टाचार करने से ग्रामीण जनों में भारी रोष व्याप्त हैं।
ग्राम पंचायत के मजदूर लोगों ने बताया कि सरपंच द्वारा ग्राम में बिना मुनादी किए गुप्त रूप से मांग पत्र में अपने चहेतों को प्राथमिकता देते हुए उन्ही लोगों को मनरेगा में कार्य कराए जा रहे हैं। यह भी कहा गया है कि एक व्यक्ति के जगह में उनके पूरे परिवार की नाम मास्टर रोल में फर्जी हाजरी चढ़ा कर उन्हे ही लाभ दिलाए जा रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित नियमों को पालन भी सरपंच द्वारा न कर अपने ही करीबियों लोगों को मनरेगा में कार्य कराए जा रहे हैं। कोरोना महामारी काल में ग्राम के अन्य कई जरूरत मंद गरीब परिवार भी प्रभावित हैं, जिन्हें भी नजर अंदाज कर मनरेगा कार्य में नहीं ली जा रही हैं।  मार्च 2021 वित्तीय में सदा सागर तालाब में मनरेगा अंतर्गत कराएं गए कार्यों में भेद भाव कर अनियमितता सरपंच द्वारा बरती गई हैं। जिसमे कई ग्रामीण जनों को 2 से 3 सप्ताह मजदूरी कराने के बाद उनके भुगतान राशि को हेरा फेरी कर दिया गया हैं। उन्हे आज तक मजदूरी भी नहीं मिल सका है। मनरेगा के कार्यों में घोर लापरवाही को लेकर सरपंच श्रीमती उत्तरा कश्यप पति माखन लाल कश्यप को सुधार लाने कहने से ग्रामीण जन को दुर्व्यवहार भी किया जाता रहा हैं।
तानाशाही रवैए अपना कर कहते हैं कि सरकारी पैसे हैं उसे हम लोग जैसे चाहे वैसे मनमर्जी से करेंगे। किसी को इसके बारे में बोलने की अधिकार नहीं है कर सरपंच और उनके पति द्वारा ग्रामीणों को दुर्व्यवहार के साथ जान से मारने पीटने की भी धमकी दी जाती हैं।
 सरपंच ग्राम पंचायत बनडभरा के द्वारा किस तरह से अपने पदो की दुरुपयोग कर शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित नियमों का पालन न कर खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्राम पंचायत के ग्रामीण जरूरत मंद लोगों को मनरेगा कार्य में सभी को समानता  से न लेकर किस तरह से भेद भाव की जा रही हैं,उनके रवैए से स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। जिनकी जांच कर दोषियों के ऊपर शख्त कार्यवाही करने उच्चस्तरीय विभागीय संबंधित अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा शिकायत पत्र में हस्ताक्षर कर ज्ञापन सौंपा है।
संदर्भित शिकायत पत्र में सभी मुख्य तथ्य सामने आए हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts