मंत्री डाॅ. डहरिया ने गरीबों को वितरित किया सूखा राशन
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 21 मई 2021, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने दो एंबुलेंस सेवा की शुरूआत कर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन एवं कोरोना से बचने सेनेटाइजर तथा मास्क का वितरण किया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डाॅ. डहरिया ने सूखा राशन सहित अन्य सामग्रियों का वितरण के दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीवगांधी की शहादत को याद करते हुए आज गरीब परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment