Sunday, May 23, 2021

फुलझर फाउंडेशन की मुहिम "वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान"

फुलझर फाउंडेशन की मुहिम "वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान"
  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 23 मई 2021, कोविड 19 महामारी संक्रमण और लॉकडाउन 144 धारा लागू में भी फुलझर ब्लड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के सदस्य निरंतर अपना समय के साथ सेवा भी दे रहे हैं।  जरूरत मंद लोगों के लिए निःशुल्क व तत्परता के साथ ब्लड की व्यवस्था भी कर रहे हैं। 
समिति के संचालक सूरज प्रधान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक वर्ग के युवाओं व युवतियों को वैक्सीन लगाना प्रारंभ हो गया है। जिसके बाद क्षेत्र के जागरूक युवा फुलझर ब्लड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के माध्यम से वैक्सीन से पहले जरूरत मंदों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। समाज के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है कि कोविड 19 के वैक्सीनेशन से पहले क्षेत्र के युवा रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
फाउंडेशन के सदस्य भेषज साहू जी की जानकारी के अनुसार पिछले महीने फुलझर ब्लड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा सोशल मीडिया में "वैक्सीन से पहले रक्तदान" एक अभियान चलाया था, जिसका नतीजा आज यह है कि आज जरूरत मंद लोगों को रक्तदाता आसानी से मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह 24 रक्तवीरो द्वारा रक्तदान किया गया था। फाउंडेशन के संचालकों द्वारा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
अगर कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ के कहीं भी वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान करना चाहते हैं, तो फाउंडेशन के सदस्य कमलेश चौधरी - 9098755849,खेमराज डड़सेना - 7000320708, इनसे संपर्क कर सकते हैं।ताकि किसी भी पीड़ित व्यक्तियों को रक्तदान के माध्यम से नई जीवन दान मिल सकें।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts