Monday, May 24, 2021

गोविंदवन निःशुल्क कोविड सेंटर में भ्रष्टाचार संभावित,मरीज बाहर मेडिकल से मंगा रहे दवाई

गोविंदवन निःशुल्क कोविड सेंटर में भ्रष्टाचार  संभावित,मरीज बाहर मेडिकल से मंगा रहे दवाई

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 25 मई 2021, एक तरफ कोरोना महामारी से निपटने सरकार भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन दूसरी ओर कुछ लोग आपदा को अवसर बनाने में लगेे हुए है। पूरा मामला बिलाईगढ़ अंतर्गत गोविंदवन के निःशुल्क कोविड सेंटर का हैै। जहाँ मरीज ठीक तो हो रहे है लेकिन अधिकतर मरीज कोविड सेंटर में रह कर बाहर से दवाई मंगा रहे है। निःशुल्क कोविड सेंटर होने के बावजूद मरीजों को हजारों रुपये की दवाई बाहर मेडिकल से लेना पड़ रहा है। हालांकि वहां के मरीज से बात करने पर बताया कि वे लोग स्वयं से दवाई मंगा रहे है, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि मरीजों को बाहर से दवाई मंगाने की जरुरत ही क्यों पड़ी, जबकि आज तक कोविड सेंटर बिलाईगढ़ में दवाई की कमी ही नही हुई है। कोविड सेंटर प्रभारी प्रकाश कुर्रे ने बताया कि सेंटर में सिर्फ एक – दो दवाई की कमी है, जिसे मरीज स्वयं बाहर से मंगा रहे है। वही यदि कोविड सेंटर में एक – दो दवाई की ही कमी है तो इसके लिए मरीजों को 10 से 20 हजार रुपये कैसे चुकानी पड़ रही। साथ ही यदि निःशुल्क कोविड सेंटर में दवाई की कमी है तो इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को न देना प्रभारी डॉक्टर प्रकाश कुर्रे के ऊपर कई सवालियां निशान खड़े कर रही है। क्योंकि जब मामले की जानकारी बीएमओ से ली गई तो उन्होंने बताया कि कोविड सेंटर में किसी भी दवाई की कमी नही है, सेंटर में कोरोना के इलाज में जिन दवाइयों का उपयोग होता है वो दवाई पर्याप्त मात्रा में है और यदि कमी है भी तो आज तक प्रभारी डॉक्टर द्वारा उन्हें जानकारी नही दी गई है। बता दे कि विगत दिनों ससंदीय सचिव चंद्रदेव राय कोविड सेंटर गोविंदवन का निरीक्षण किये थे। लेकिन कुछ ही दिनों में दवाई की इतनी कमी और उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को न देकर मेडिकल स्टोर्स से मंगाना बड़ी भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। इस पूरे मामले में ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने कहां कि सरकार द्वारा जगह जगह निःशुल्क कोविड सेंटर खोला गया हैै। जहाँ किसी भी दवाई की कमी नही हुई है और जहां भी कमी हुई है,वहाँ तत्काल व्यवस्था किया गया हैं। अगर दवाई की कमी के नाम पर मरीजों से बाहर मेडिकल से दवाई मंगाई जा रही है तो इस पर निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts