नगर पालिका परिषद वार्ड 6 आरंग में मंत्री डॉ.डहरिया की पहल से लगा स्थाई पानी टंकी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 28 मई 2021, जिले रायपुर के नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड 6 में विगत 15 वर्षों से पानी की समस्या ग्रस्त क्षेत्र में पानी की विकट समस्या को देखते हुए डॉ.शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग के सौजन्य से एवं चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग के मार्गदर्शन में उस क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात दिलाते हुये 5000 लीटर की स्थायी पानी टंकी की व्यवस्था कराई गई। मंत्री डॉ.डहरिया की विकास के सौगात में वार्ड 6 व नगर पालिका परिषद आरंग में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंत्री जी और चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका परिषद आरंग सौरभ शर्मा के प्रति वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती राजेश्वरी साहू(एल्डरमेन) द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया हैं।
No comments:
Post a Comment