प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर-चांपा। 20 मई 2021, गंभीर कोविड मरीजों के इलाज के लिए आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर यशवंत कुमार को 5 वेंटिलेटर दिए। कलेक्टर ने पांच वेंटीलेटर प्रदाय करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने कहा कि 5 वेंटिलेटर मिलने से जिले के गंभीर  कोविड मरीजों को आईसीयू में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती पायल पांडे, आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।