Sunday, May 30, 2021

थाना सरसींवा में अवैध शराब बिकी करते 2 व्यक्ति गिरफ्तार,आरोपियो के कब्जे से 31 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किमती 4650 रूपए

 
 थाना सरसींवा में अवैध शराब बिकी करते 2 व्यक्ति गिरफ्तार,आरोपियो के कब्जे से 31 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किमती 4650 रूपए 
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सरसीवा। 31 मई 2021, पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला बलौदाबाजार द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे । श्रीमति निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, संजय तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसींवा राजेश साहू के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वाले अलग - अगल मामले मे 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया ।
 (1) कल 30 मई 2021 को ग्राम ओंडकाकन में अभिनय वारे नामक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ मौके पर जा कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां मौके पर आरोपी अभिनय वारे पिता बेदराम वारे उम्र 20 वर्ष साकिन ओंडकाकन थाना सरसीवा को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक पुरानी सफेद रंग गोल आकार के 25 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा के अंदर 21 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3150 रूपए मिले। जिसे जप्त कर पुलिस की कब्जे में लिया गया आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर उन्हे 30 मई 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दी गई हैं । (2) दिनांक 30.05.2021 को ग्राम ओंडकाकन में प्रकाश कोसले नामक व्यक्ति अपने घर सामने में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया जहां मौके पर आरोपी प्रकाश कोसले पिता सेतराम कोसले उम्र 30 वर्ष साकिन ओंडकाकन थाना सरसीवा को पकड़ा गया।  जिसके कब्जे से दो नग पिला रंग 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन के अंदर 05,05 लीटर कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपया जिसे जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपी को 30.05.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में *उप निरी. जी.एस. देशमुख , प्र.आर. तिलक साहू , अशोक ध्रुव,ओंकार राजपुत ,आर.मोहन मेश्राम , कैलाश जांगड़े ,श्रवण टंडन,देवलाल निराला ,महिला आरक्षक नीलम रत्नाकर का विशेष योगदान रहा है ।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts