Monday, May 24, 2021

गर्भवती महिला तहसीलदार की कोविड 19 से हुई मौत

news-details

 गर्भवती महिला तहसीलदार की कोविड 19 से हुई मौत

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 24 मई 2021, कोविड 19 महामारी संक्रमण ने आज छत्तीसगढ़ के गर्भवती महिला तहसीलदार की जान ले ली। 2013 बैच की अफसर करिश्मा वर्मा अभी तीन महीने ही जिले गरियाबंद की तहसीलदार के रूप में पद संभाली थी। इससे पहले वे जगदलपुर में पदस्थ थी। वो 25 दिन पहले कोविड 19 से पॉजेटिव पायी गयी थी। करिश्मा वर्मा के साथ उनके IAS पति चंद्रकांत वर्मा भी पॉजेटिव हो गया था, हालांकि कुछ ही दिन में गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा कोविड 19 से स्वस्थ्य हो गये, लेकिन तहसीलदार करिश्मा वर्मा की तबीयत बिगड़ गयी। 6 मई को उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराई गई थी। करिश्मा वर्मा गर्भवती थी, लिहाजा उन्हें कोविड 19 वैक्सीन भी नहीं लगाई गई थी। एम्स में उनकी तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव होती रही। हालांकि बीच में वो स्वस्थ्य भी हो गयी थी। अस्पताल में रहते करीब एक सप्ताह पहले ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आयी थी, लेकिन बाद में वो फिर से पॉजेटिव हो गई। पिछले पांच दिनों से उनकी स्थिति काफी क्रिटिकल हो गई थी। IAS चंद्रकांत वर्मा और करिश्मा वर्मा तहसीलदार की 2 साल का छोटा बेटा शिवाय है। फरवरी में ही उसका दूसरा बर्थडे मनाया गया था। करिश्मा वर्मा की तबीयत पर निगरानी के लिए एम्स में डाक्टरों की एक टीम भी तैयार की गई थी। गर्भवती होने की वजह से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती चली गई, हालांकि उनकी जान बचाने के लिए आबर्सन भी की गई थी, लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। तीन दिन से उनका आक्सीजन लेवल काफी डाउन चला गया था, साथ ही उनका बीपी भी काफी लो हो गया था। हालांकि एयर एंबुलेंस से उन्हें बाहर ले जाने की भी बात कही जा रही थी, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर हो जाने की वजह से उन्हें दूसरी जगह नहीं ले जाया जा सका।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts