जिले बलौदाबाजार में निगरानी समितियों की सक्रियता से कम हो रहे कोविड 19 महामारी संक्रमण के मरीज
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 19 मई 2021, कोविड 19 महामारी संक्रमण की रोकथाम और लाकडाउन 144 धारा लागू के नियमों को पालन कराने के लिए गठित ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों की सक्रियता से कोरोना के संक्रमण में उल्लेखनीय कमी आई है। जिला स्तर पर एक सप्ताह पहले जहां हर रोज 6 सौ के आस पास केस आते थे,वह घटकर अब आधे अर्थात 3 सौ प्रतिदिन हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अफसरों का ग्रामीण इलाकों में निरन्तर दौरा और समितियों और ग्रामीणों का सतत मार्गदर्शन के कारण आई जागरूकता के कारण पॉजिटिव केस दिनों-दिन कम हो रहे हैं। इस सिलसिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर. कश्यप ने दो चरणों में दौरा पूर्ण कर निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिए है। कसडोल विकास खण्ड के बेलारी,नगरदा,छाता, कुशभांठा,सोनपुर,कुरमाझर आदि ग्रामों की नोडल अफसर के रूप में उन्हें जिम्मेदारी मिली है। इन ग्रामों में पहले दौरे के समय 13 तारीख को जहां 49 लोग संक्रमित थे। एक सप्ताह बाद यहां संक्रमण दर बढ़ा नहीं, बल्कि इस दौरान 24 लोग स्वस्थ हो गए और अब केवल 25 मरीज़ ही रह गए हैं। श्री कश्यप प्रतिदिन दूरभाष के जरिए ग्राम पंचायत के सरपंचों और निगरानी समिति के सदस्यों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि अब हम सभी को टीकाकरण पर जोर लगाना है। दोनों टीका लगाने और कोविड 19 के अनुकूल व्यवहार पालन करने से संक्रमण की संभावना न के बराबर होती है। इस संबंध में व्याप्त तमाम अफवाहों को उन्होंने बेबुनियाद बताया और सभी पात्र लोगों को टीका लगवाने कीीअपील किए।
No comments:
Post a Comment