प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा
*थाना साँकरा जिला महासमुंद पुलिस की कार्यवाही*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुपलेश कुमार पात्रे के निर्देशन में दिनाँक 27/05/2021को थाना प्रभारी साँकरा श्री सूर्यकांत भारद्वाज द्वारा साँकरा क्षेत्र में लॉकडाउन के मद्देनजर परसवानी चौक ओवर ब्रीडज में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग दरम्यान पिपरोद रोड तरफ से एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जिसका नम्बर CG 04 MW4888 ईशारा करके रोका गया,चालक का नाम पता पूछने परअपना नाम *सैय्यद खालिक पिता* *सैय्यद अखबर उम्र 39 वर्ष साकिन संजय नगर वार्ड नम्बर 63 रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर* का रहना बताया तथा उसके पिट्ठू बैग को चेक करने पर12 पैकेट में 12 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 1,20,000(एक लाख बीस हजार) रुपये का पाया गया, नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित कर ना पाए जाने से थाना साँकरा में अपराध क्रमांक 83/2021 धारा 20(ब) NDPS ACT कायम कर विधिवत 12 kg गांजा कीमती करीबन 1,20,000 रुपये व एक पुरानी इस्तेमाली मोटरसाइकिल HF डीलक्स कीमती 50,000 रुपये व एक मोब. 10,000 रुपये जुमला कीमती ₹1,80,000 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया ।सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी श्री निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज, सउनि रविन्द्र साहू ,आर. रमाकांत साहू, जितेंद्र बाघ, जितेश साहू, वीरेंद्र साहू, मदन निषाद, दिलीप सेट, नरेंद्र बीसी, विजय विकास दिब्य आदि का विशेष योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment