Monday, April 12, 2021

ग्राम पंचायत कोसरंगी के पोस्ट आफिस और राशन दुकान पास पसरा गंदगी बेसुध हैं वहां के जन प्रतिनिधि

ग्राम पंचायत कोसरंगी के पोस्ट आफिस और राशन दुकान पास पसरा गंदगी बेसुध हैं वहां के जन प्रतिनिधि
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 12 अप्रैल 2021,छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर जिले के अनुसूचित जाति सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र आरंग थाना खरोरा अंतर्गत अंतिम छोर पर स्थित हैं ग्राम पंचायत कोसरंगी जहां कुल वार्ड संख्या 20 हैं।
नगर पंचायत एवं उप तहसील खरोरा से महज लगभग 10 और तहसील और विकास खंड, जनपद पंचायत व विधान सभा क्षेत्र आरंग मुख्यालय से 22 किलो मीटर दूर में मुख्य मार्ग से लगा हुआ सघन बस्ती में आबाद हैं ग्राम पंचायत कोसरंगी।
पोस्ट ऑफिस में जितने आस पास के ग्राम पंचायत आते हैं वहां के जरूरतमदों लोगों को डाक विभाग अंतर्गत आवश्यक कार्यों को लेकर आवागमन करने पड़ते रहे हैं।
जहां पोस्ट आफिस के दरवाजे पास पोस्ट बाक्स भी टंगी हुई हैं। उसी के नीचे मुहल्ले की आस पास की कचड़े पसरे हुए रहते हैं, इसके अलावा पोस्ट आफिस के रद्दी पेपर कागजों को भी कूड़ेदान बना कर रख वहीं पर आग लगाई जा रही हैं। पोस्ट ऑफिस कार्यालय भवन की दिवाले और पोस्ट बॉक्स में कूड़ेदान को आग लगाई गई उनके कारण धुएं से वहां काले प्रदूषित भी ही गए हैं।
मुहल्ले में कहीं भी मुख्य रिक्त उचित स्थानों पर कूड़ेदान की व्यवस्था करने रख रखाव स्वच्छता को लेकर कचड़े की सेड निर्माण नहीं की गई हैं।
आग गजनी से मनरेगा कार्य की भुगतान, पेंशन धारियों, डाक विभाग में खाता धारक ग्रामीण जनों की  बहुमूल्य दस्तावेज और विभिन्न विभागीय और जरूरत मंद पत्रों को जलने से क्षति पहुंचने की आशंका जताई जा सकता हैं। जिम्मेदार पोस्ट ऑफिस कार्यालय में पदस्थ मास्टर और वहां के सहयोगी कार्यरत गण को सुरक्षा स्वच्छता रख रखाव सावधानी बरतने विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इसी तरह राशन में उनके आस पास बाउंड्री वॉल अंदर पिकअप,बैल गाड़ी, रहाल कड़ी, जो ग्रामीणों की निजी उपयोग की वस्तु है उन्हें शासकीय राशन वितरण दुकान अंदर रख दुरुपयोग किया जा रहा हैं।
मिट्टी तेल की टैंकर और बाउंड्री अंदर जगह - जगह गंदगी पसरा हुआ हैं कोनों में कूड़ेदान बना उपयोग की जा रही हैं।
राशन वितरण दुकान में खाद्य, राशन, मिट्टी तेल,नमक,शक्कर सहित जरूरत की सामग्री खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड धारियों ग्रामीण जनों  प्रदाय प्रति माह की जाती रही हैं।
ग्राम पंचायत कोसरंगी की राशन दुकान में प्रति किलो वितरित खाद्य राशन सामग्रियों की निर्धारित मूल्य दर की जानकारी सामने दिवालों और बोर्ड में  चस्पा नहीं की गई हैं। जिससे ये आशंका जताई जा रही हैं कि सेल्समैन और राशन वितरण दुकान प्रभारी सहयोगियों द्वारा राशन वितरण कर खाद्य सामग्रियों में मूल्य दर से किसी भी से निर्धारित दर से अधिक राशि लेकर भी धांधली की जा सकती हैं। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के टीम ने वहां की आव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों जनों से रूबरू होते हुए तस्वीरें ली गई, जिनमें अस्वच्छता फैली गंदगी पसरा कूड़ेदान में तब्दील पोस्ट ऑफिस कार्यालय भवन और राशन वितरण दुकान स्थल आस पास की दुर्दशा अपने आप में बयां कर रही हैं।
सवाल यह उठता है कि डाक विभाग,खाद्य विभाग द्वारा वहां संचालित उनके विभाग के अधीनस्थ कार्यालय और भवन को सुरक्षित रख रखाव स्वच्छता बनाएं रखने के लिए उनके मद से राशि स्वीकृत की जाती रही होगी, या तो ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को लेकर 14 और 15 वे वित्त एवं अन्य मद से राशि स्वीकृत कर आबंटित किया जाता रहा होगा। पर उनके राशि जरूरत पर खर्च होते नहीं होते दिख रहे हैं। मुख्य बस्ती के मुहल्ले गलियों में मुख्य शासकीय कार्यालय संचालित भवनों सहित विभिन्न सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक भवनों के आस पास गंदगी पसरा हुआ हैं। अनेकों खाली स्थानों बस्ती अंदर घरों आस पास में कचड़े डाल कूड़ेदान बना उपयोग की जा रही हैं। कोविड 19 महामारी संक्रमण के दौरान विकट परिस्थिति से पूरे देश छत्तीसगढ़ प्रदेश जूझ रहे हैं,लाकडाउन 144 धारा लागू भी किया गया हैं।
इन सभी गतिविधियों को लेकर भी ग्राम पंचायत कोसरंगी में विशेष रूप से सावधानी बरतने स्वच्छता रख रखाव के अभाव में बदहाल हालत में पड़ा दुर्भाग्य जनक में अव्यवस्था अस्वच्छता की आलम है।
ग्राम पंचायत कोसरंगी के जन प्रतिनिधि गण इनसे बेसुध होकर अपने जिम्मेदारियों को लेकर तत्पर दिखाई नहीं देते हुए निसक्रिय होते नजर आ रहे हैं। जबकि ग्राम पंचायत सचिवालय भवन राशन वितरण दुकान से सटे हुए हैं, उनके कुछेक दूरी पर पोस्ट ऑफिस कार्यालय भवन भी स्थित हैं।
विभन्न यहां के जन समस्याओं को लेकर प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा ने क्रमानुसार निरंतर खबर चलाते हुए आम जनता शासन प्रशासन तक पहुंचाने प्रचार प्रसार किया जाता रहा हैं। आए दिन प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं ग्राम पंचायत कोसरंगी जनपद पंचायत, विकास खंड,तहसील और विधान सभा क्षेत्र आरंग की अंतर्गत अंतिम छोर पर स्थित बड़ा  मुख्य मार्ग से लगा यह गांव।
इस बार पोस्ट ऑफिस कार्यालय भवन, राशन वितरण दुकान भवन की अव्यवस्थाओं अस्वच्छता फैली गंदगी पसरा हुआ ज्वलंत मुद्दों जन समस्याओं को लेकर खबर प्रकाशित किया जा रहा हैं। अनेकों विभिन्न गतिविधियों जन समस्याओं को लेकर निरंतर ग्राम पंचायत कोसरंगी की क्रामानुसार समयवार वहां की आम जनता से रूबरू होते हुए खबरों की सील शीला जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts