Monday, April 5, 2021

ग्राम पंचायत बाना में जन प्रतिनिधि गण से वहां की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया

ग्राम पंचायत बाना में जन प्रतिनिधि गण से वहां की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई चर्चा
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 6 अप्रैल 2021, जिले रायपुर के विधान सभा क्षेत्र व जनपद पंचायत और विकास खंड आरंग अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाना में वहां की विभिन्न गतिविधियों और जमीनी स्तर की समस्याओं को लेकर प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा स्थानीय आरंग संवाददाता सुकदेव प्रसाद बंजारे ने सचिव कौशल कुमार साहू, सरपंच श्रीमती सुनीता मेहर और उनके प्रतिनिधि ओमप्रकाश पहरी, उप सरपंच श्रीमती अनीता साहू उनके प्रतिनिधि बेनी राम साहू सहित पंच गणों ग्राम वासियों से5 क्षेत्रीय भ्रमण  जन सम्पर्क के दौरान रूबरू हुए। सबसे पहले ग्राम पंचायत सचिव कार्यालय में पहुंच ग्राम पंचायत बाना में वर्तमान में किए जा रहे मनरेगा योजना अंतर्गत बोदो डबरी,भाटापारा डबरा में गहरी कारण पचरी निर्माण व अपशिष्ट तरल प्रबंधन के तहत  कूड़ेदान निर्माण विकास कार्य की प्रगति और बचे अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली गई।
नल जल योजना अंतर्गत नल कलेक्शन ग्राम के 152 लगभग लोगो को मुहैया करा उनसे अभी तक 1 लाख रूपए एकत्र कर ग्राम पंचायत में जमा और 15 हजार रूपए बचे होने और प्रति माह प्रति नल कलेक्शन में 80 रूपए शुल्क निर्धारित होने की बात कही गई।
नल जल योजना अंतर्गत कलेक्शन कार्य करने की प्रभार उप सरपंच श्रीमती अनीता साहू उनके प्रतिनिधि बेनी राम साहू को दी गई ये बाते बेनी राम साहू ने स्वयं बताते हुए ग्राम में पेय जल व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा करते हुए जल आपूर्ति के लिए शासन प्रशासन द्वारा विशेष पहल कराने की बात कही।
ग्रीष्मकालीन बढ़ते ही भू जल स्तर नीचे चले जाने से पूर्ण ग्रामों में पानी टंकी से जल आपूर्ति नहीं होने से ग्राम पंचायत बाना वासियों की निस्तारी की समस्याओं को अवगत कराते हुए ग्रामीणों की ओर से पेय जल व्यवस्था को सुधार करवाने की मांग की ।
गांवो में चार तालाब हैं जिनमें सूखे पड़े हुए से ग्राम वासियों की निस्ता री की समस्याओं को लेकर पानी टंकी नल जल योजना अंतर्गत पदस्थ आपरेटर और ग्रामीणों ने पेय जल व्यवस्था कि समस्याओं को अवगत कराते हुए शीघ्र जल आपूर्ति के लिए विभागीय शासन प्रशासन द्वारा विभागों और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराने की मांग कई बार कर चुके होने पर अववस्था पर गहरी चिंता जाहिर की गई।
ग्राम पंचायत बाना में नरवा गरवा घुरवा बाड़ी मुख्यमंत्री गौठान निर्माण विकास योजना अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा गौठान और चारागाह निर्माण कार्य करने स्थल चिन्हाकित करने आदेशित की गई थी,जिनकी ग्राम पंचायत की ओर से चस्पा और पंचनामा कर  शासन को सूचना करने की बात सचिव ने कहा और इसे निर्माण  कार्य को लेकर विशेष पहल करने पर ध्यान आकर्षित किया गया। इसके पहले ग्राम पंचायत के लोगो को बैठक आयोजित कर गौठान निर्माण कार्य को लेकर चर्चा सरपंच सचिव पंच गणों द्वारा की गई थी।
कुछेक ग्राम के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेजा कब्जा को हटाने को लेकर विवाद पर लंबित पड़े हुए हैं।
जिनके संदर्भ में पशु चारागाह गौठान निर्माण कार्य को लेकर विशेष रूप से ग्रामीण जन प्रतिनिधि लोगों ने निस्ता री विकास की समस्याओं को दूर करने पर उचित पहल करने पर बात रखी।
सरपंच श्रीमती सुनीता मेहर और उनके प्रतिनिधि ओमप्रकाश पहरी ने ग्राम पंचायत बाना की विभिन्न मूलभूत अति आवश्यक निर्माण विकास कार्यों को लेकर अपने क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को मांग पत्र प्रस्ताव सौंपा राशि स्वीकृत करने अनेकों बार अवगत कराते हुए शीघ्र ग्रामीण जन की सुविधा विकास समस्याओं को लेकर निवेदन किया गया हैं। मंत्री जी ने जल्द कुछेक जरूररत मंद निर्माण विकास कार्यों को पूर्ण कराने अपने मद से राशि स्वीकृत करने आश्वासन देने की बात कही गई हैं।
सरपंच श्रीमती सुनीता मेहर की एक वर्ष की कार्यकाल पूर्ण हो दूसरे वर्ष प्रगति पर होने पर भी अभी तक मनरेगा योजना अंतर्गत राहत कार्यों के अलावा विभिन्न शासन प्रशासन द्वारा चलाएं योजना अंतर्गत कोई भी निर्माण विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत नहीं की गई हैं। जिनको लेकर विशेष रूप से प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के माध्यम से ग्राम पंचायत बाना की समस्याओं को लेकर विशेष रूप से समाचार में प्रकाशित कर यहां की विभिन्न विकास कार्यों समस्याओं को लेकर पहल करने की बात कही गई। ग्राम पंचायत बाना के पंच गण और सामाजिक कार्यकर्ता भीम रेजिमेंट के पदाधिकारी भी पंचायत भवन में उपस्थित रहे थे। कोविड 19 महामारी संक्रमण की दौरान सामाजिक दूरियां 144 धारा लागू की पालन की गई।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts