प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 7 अप्रैल 2021 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले की सुरक्षित अनुसूचित जाति विधान सभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसरंगी में 20 वार्ड हैं, जो थाना क्षेत्र खरोरा और तहसील व विकास खंड,जनपद पंचायत आरंग में शामिल हैं। यहां बस स्टैंड बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित और भवन को बहुजन समाज के कार्यकर्ता और सतनामी समाज की विशेष कार्यकताओं के सहयोग से निर्माण विकास संरक्षण की गई हैं।
जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने हेड पंप अनुचित ढंग से खोदाई की गई हैं और सामाजिक भवन आस पास असामाजिक तत्वों के लोगो द्वारा गंदगी कर अस्वच्छता को बढ़ावा देते आ रहा हैं।
डॉ.अम्बेडकर सामाजिक भवन में कुछेक व्यक्तियों द्वारा वहां मूर्ति पूजा आडंबर कर अन्य समाज की सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करते हुए भवन के अंदर शराब की शीशे ,गांजे पीने चिल्लम, मटके, दिए, डिस्पोजल,पंपलेट, रद्दी पेपर, कूड़े कचड़े अनुचित सामग्रियों को रख रखाव दुरुपयोग कर डा.अम्बेडकर के प्रति ओछी मानसिकता रख उनके अनुवायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते भारतीय संविधान कानून नियम कायदे की भी अवहेलना करते हुए आ रहा हैं।
जो भी यहां ग्राम पंचायत कोसरंगी की सरपंच बनते आए हैं वे भारतीय संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर सामाजिक भवन और उनके स्थापित प्रतिमा के आस पास स्वच्छता संरक्षण को लेकर उनका जयंती , परिनिर्वाण, भारतीय संविधान दिवस कार्यक्रमो की सफल आयोजन करने में विशेष रूप से अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं कर उपेक्षित करते हुए आ रहा हैं। ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि गण की विशेष संरक्षण में कुछेक असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों और व्यापारियों द्वारा डॉ.अम्बेडकर सामाजिक भवन को निजी स्वार्थ सिद्ध करने उनके व्यवसायीकरण कराने में उपयोग करवाते रहें हैं।
जिनके द्वारा वहां की व्यवस्था रख रखाव में अस्वच्छता के अभाव में आए दिन गंदगी पसरा रहता हैं।
इस माह के 14 अप्रैल 2021को डॉ. अम्बेडकर जयंती आयोजन कार्यक्रम प्रति वर्ष के भांति 21 वा वर्ष इस बार की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से नव गठित बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन कोसरंगी के अध्यक्ष एवं प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग, खरोरा संवाददाता सुखदेव प्रसाद बंजारे के नेतृत्व में 2 अप्रैल 2021 को ग्राम के सभी सतनामी समाज व बहुजन समाज के सर्व समाज से जुड़े कार्यकताओं की बैठक आयोजित कर डा.अम्बेडकर सामाजिक भवन को व्यावसायिक निजी करण से मुक्त कराया गया हैं।
जिनके रख रखाव स्वच्छता को लेकर डॉ. अम्बेडकर सामाजिक भवन के अंदर और आस पास पसरा गंदगी कूड़ेदान को साफ सफाई करने और रंग रोगन मरम्मत कार्य में विशेष योगदान दी जा रही हैं। जिसमे कल 6 अप्रैल को साफ सफाई करते हुए समिति के अध्याक्ष सुकदेव प्रसाद बंजारे,उपाध्यक्ष डॉ.के.पी.साहू, सचिव श्रीकांत सोनवानी, कोषाध्यक्ष भागवत आहूजा(भक्कू), श्रीमती सविता बघेल महिला सामाजिक कार्यकर्ता,सलाहकार अशोक कुमार यादव,सदस्य करण तुरकाने, युवा सतीश कुमार सोनवानी सहित युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।
डॉ.अम्बेडकर सामाजिक भवन से लगे मुख्य खरोरा आरंग मार्ग से लगे ग्राम की निस्तारी धरोहर स्थल तालाबों के पास मूत्रालय निर्माण की गई हैं और वहीं पर अनुचित ढंग से कूड़ेदान बना दी गई हैं।
तालाब को मछली पालन करने ठिके पर लिए व्यक्तियों के संरक्षण असामाजिक तत्वों के बुलंद हौसले में अम्बेडकर सामाजिक भवन के पीछे गली के तालाब से मछली पकड़ने मारने कार्य कर तालाब के पचरी रोड़ में मछली की बिसर पोटे लादी को साफ सफाई कर वहां गंदगी फैलाते रहते हैं।
वहां से आम जनता को गुजरने पर भारी गंदगी बदबू से होते मजबूरन आवागमन करने पड़ते रहे हैं।
ग्राम पंचायत कोसरंगी की मुख्य मार्ग से लगे बस्ती स्थल सभी की निस्तारी की साधन भी हैं।
बस स्टैंड, बैंक ऑफ बड़ौदा, उप स्वास्थ्य केंद्र,सहित विभिन्न व्यावसायिक दुकानें भी अधिकतर संख्या में संचालित यही से होता रहा हैं।
ग्राम पंचायत के मुखिया सरपंच पंच गणों द्वारा डॉ. अम्बेडकर सामाजिक भवन की संरक्षण विकास कार्यों को लेकर विशेष ध्यान नहीं देते हुए उनकी उपेक्षा की जाती रही हैं। जो उनकी ओछी मानसिकता निसक्रियता भावनाओं को प्रदर्शित करता हैं।
विभिन्न स्थानों पर मुख्य मार्ग गली मुहल्ले में अस्वच्छता फैली हुई हैं कही पर अभी तक ग्राम पंचायत में कचड़े की स्थाई रख रखाव को लेकर कोई सुध व्यवस्था को लेकर नहीं की गई हैं।
आम जनता की सुविधा में ग्राम पंचायत की विकास उत्थान कार्य अब कोसों दूर दूर तक नदारद दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर और जमीनी स्तर पर हकीकत आम जनता के बीच रूबरू होते हुए सबके सामने है।
ये कोसरंगी ग्राम पंचायत विधान सभा क्षेत्र में आते हैं जहां से वर्तमान में डॉ. शिवकुमार डहरिया जी केबिनेट मंत्री हैं छत्तीसगढ़ शासन में और उनके अंतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग आते हैं।
उनके द्वारा यहां की आवावस्था को लेकर विशेष रूप से जन समस्याओं और ग्राम की स्वच्छता रख रखाव विकास को लेकर जन प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए व्यवस्था को सुधारने के लिए मांग आम जनता ग्राम वासियों और डॉ. अम्बेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन सर्व समाज के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है।
No comments:
Post a Comment