प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 6 अप्रैल 2021, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल विकास प्राधिकरण के संचालन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य में खेल संरचनाओं के उपयोग, खेल अकादमियों को प्रारंभ करने एवं उनको छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत लाने के संबंध में और खेल अकादमियों को प्रारंभ करने में उद्योगों के साथ समन्वय कर आवश्यक सहयोग लेने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने बैठक में खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खेलों के संबंध में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खेल अकादमियों, छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की विधिवत नियमावली तैयार करें। इसी तरह मुख्य सचिव ने विभिन्न खेल विधाओं में खिलाडि़यों के प्रशिक्षण के लिए खेल प्रशिक्षण केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत ने खेल विकास प्राधिकरण में आवश्यक पदों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में बताया कि राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनांतर्गत खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के तहत हॉकी, तीरंदाजी, एवं एथलेटिक खेल के लिए स्वीकृत खेल अकादमी संचालन हेतु राज्य शासन द्वारा किए जाने वाले व्यय की एस.ई.सी.एल. बिलासपुर द्वारा सी.एस.आर. मद से किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इसी तरह रायपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक खेल की आवासीय खेल अकादमी एवं राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में बालिकाओं के लिए आवासीय कबड्डी अकादमी प्रारंभ करने के लिए औद्योगिक संगठनों के साथ समन्वय के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने राज्य में खेलों के लिए प्रशिक्षण, खेल गतिविधियां, खेल अधोसंरचना एवं अधोसंरचना विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि नारायणपुर में मलखंभ अकादमी तथा कोरबा में खेल अकादमी प्रारंभ करने के लिए जिले के कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment