लॉकडाउन के दौरान दुकानदार रंगे हाथों पकड़ाएं,नियमों का अवहेलना कर बेच रहे थे सामान

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा दुर्ग। जिले दुर्ग की भिलाई नगर निगम की टीम ने आज शनिवार को वैशाली नगर, स्मृति नगर, सुपेला बाजार,नंदनी रोड,नेहरू नगर,कोसानगर, राधिका नगर,अंडा चौक,शास्त्री नगर सहित भिलाई निगम के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किए। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लॉकडाउन 144 धारा लागू कोविड 19 संक्रमण महामारी की नियमों को अवहेलना करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। सामग्री ले जाने वाले वाहन में बिना मास्क के अधिक लोग बैठा कर ले जाते हुए पाए जाने पर भी अर्थदण्ड वसूला गया। निरीक्षण के दौरान पांच लोगों से 9650 रूपये अर्थदण्ड वसूलने की कार्रवाई की गई। निगम क्षेत्र के नेहरू नगर के वाई रेहरे किचन खुला पाया गया। जिनसे 3000 हजार रूपए, मिलन चौक, राधिका नगर के क्षीर सागर होटल संचालक द्वारा दुकान का आधा शटर खोल कर सामान देते हुए पाए जाने पर 5000 हजार रूपये, दो जगह दुकान का शटर आधा खोल कर सामान देते हुए पाए जाने पर तत्काल बंद कराया गया। मोबाइल टीम में कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा, शरद दुबे एवं दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment