Sunday, April 4, 2021

कोसरंगी में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त सरपंच पंच के संरक्षण से व्यवसायियों का कब्जा भवन पास पसरा गंदगी

कोसरंगी में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त सरपंच पंच के संरक्षण से व्यवसायियों का कब्जा भवन पास पसरा गंदगी 
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 4 अप्रैल 2021 जिले रायपुर के विधान सभा क्षेत्र आरंग थाना खरोरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोसरंगी में खरोरा से आरंग पहुंच मुख्य मार्ग बैंक ऑफ बड़ौदा के पास 13 अक्तूबर 2000 में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई हैं।
उनके पहले वहां डॉ.अम्बेडकर सामाजिक भवन की निर्माण किया गया है। जिनका आज वर्तमान समय में डॉ.आंबेडकर की स्थापित प्रतिमा जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पड़े हुए हैं,और सामाजिक भवन का रंग रोगन और फर्स सीमेंटीकरण का उखड़ा बदहाल की स्थिति में है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने हेड पंप खोदाई कर उनके आस पास को कचड़े कूड़ेदान कर दी गई हैं। गुटके पान सहित विभिन्न कचड़े कूड़ेदान से भवन और डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा स्थल आस पास गंदगी पसरा हुआ रहता हैं। लखन और दिनेश साहू दोनों भाई ने  भवन के अंदर सीमेंट छड़ और हाल में सेट्रिंग समान ( लकड़ी की बल्ली प्लेट) अपने निजी सामानों को जून माह 2020 से 31 मार्च 2021 तक रखे हुए थे।
वे सामाजिक अम्बेडकर भवन और उनके प्रतिमा स्थापित स्थल से लगे अपने लिए दो मंजिला मकान बनवाते हुए सामाजिक भवन को निजी उपयोग करते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम वासियों व डॉ.आंबेडकर  नवयुवक संघर्ष समिति  के पदाधिकारियों ने लखन साहू से पूछे की अपने मकान बनाने वाले मिस्त्री और समान को किसे पूछ कर ये सामाजिक भवन में रखें हैं ,तब  उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रामेश्वरी साहू से पूछे और उनकी सहमति से ही रखने की बात कही।
सरपंच से पूछने पर उन्होंने कहा की डॉ.अंबेडकर सामाजिक भवन खाली पड़ा हुआ हैं, उसे कोई भी निजी या जैसे तैसे अपने उपयोग में लाया जाता सकता हैं।
ऐसे भी वहां की व्यवस्था से हमे क्या लेना देना है वे फालतू ही पड़ा हुआ रहता हैं ही। सरपंच की संरक्षण में निजी उपयोग कर डा .अम्बेडकर की प्रतिमा को जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में कर वहां के भवन आस पास को कचड़े कूड़ेदान में बदहाल रखा जाता रहा हैं। लखन लाल साहू के निजी मकान निर्माण के सामग्री से स्थल की स्वच्छता रख रखाव में गंदगी पसरा रहता था, क्योंकि उनके मकान निर्माण में कार्य करने वाले मिस्त्री मजदूर वहां खाना पीना बना कर मांस मंदिरा, गुटखे तम्बाकू नशीले पदार्थों का सेवन कर अस्वच्छता फैला रखे हुए थे।
उसी  डॉ. अम्बेडकर सामाजिक भवन प्रतिमा स्थापित स्थल पर ही धनी राम पिता केजू राम सें द्वारा साहू समाज के दसगात्र कार्यक्रम में मुंडन कार्य करने में उपयोग के साथ अन्य दिनों में भी सैलून संचालन करते रहे थे। इसके अलावा श्रीमती उर्मिला पंच पति मोहन साहू वहीं पर एक मार्च 2021 अप्रैल के प्रथम  तक गन्ने रस की दुकान संचालन करते रहे वे अपने नाम से वहां बिजली की मीटर भी लगवा चुके थे। आगामी 14 अप्रैल 2021 को डा.अम्बेडकर जयंती पर्व आयोजन तैयारी को लेकर प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग एवं डॉ. अम्बेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन के अध्यक्ष श्री सुकदेव प्रसाद बंजारे के पहल से 21 वर्षो से कुछेक अनैतिक जातिगत व्यक्तियों और ग्राम पंचायत के शासकों के द्वारा डॉ. आंबेडकर के नीतियों से भेदभाव रख व्यक्तिगत निजी उपयोग करते रहे सामाजिक भवन को उन लोगो से मुक्त कराया गया। 
इसके पहले कई लोग डॉ.आंबेडकर प्रतिमा स्थापित और भवन के संरक्षण में विशेष रुचि न दिखा कर अपनी स्वार्थ सिद्ध करते हुए ध्यान नहीं दे रहे थे।
सुकदेव प्रसाद बंजारे के साथ भीम रेजिमेंट और ग्राम पंचायत कोसरंगी के सतनामी समाज के डॉ आंबेडकर समिति के कार्यकर्ता गण भी विशेष रूप से सहभागिता निभाते हुए जागरूकता दिखाई गई।
जिनके रख रखाव स्वच्छता के लिए जागरूक नागरिक को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं , जिनके बाद जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पड़े हुए भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कर वहां की सामाजिक भवन की भी व्यवस्था में सुधार कर सुचारू रूप से कार्य करने पर ध्यान आकर्षित किया गया हैं। ग्राम पंचायत कोसरंगी के सरपंच श्रीमती रामेश्वरी राजकुमार साहू ने डॉ.आंबेडकर  की प्रतिमा स्थापित करने के लिए 20 हजार रूपए ग्राम पंचायत की मंद से अपने पास रखे रहें और उसे अन्य कार्य में खर्च कर दिए थे। 2 अप्रैल 2021 को डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर्व 14 अप्रैल को लेकर बैठक आयोजित कर सरपंच को बुलाने पर 10 अप्रैल 2021 को ग्राम पंचायत कोसरंगी से प्रस्ताव कर 20 हजार और माइक टेंट कुर्सी सल्पहार के लिए 2 हजार रुपए और बाबा साहब डॉ .आंबेडकर की महा परिनिर्वाण 6 दिसंबर और 26 नवंबर संविधान दिवस पर खर्च जैसे लगने में बढ़ा कर अपने कार्यकाल तक सहयोग देने की वादे ग्राम वासियों के बीच की गई हैं। कार्यक्रम आयोजन नजदीक आते ही सरपंच श्रीमती रामेश्वरी राजकुमार साहू द्वारा ग्राम कोसरंगी के डॉ.आंबेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन को गुमराह कर रखा जाता रहा हैं।
पूरे ग्राम पंचायत के अधीनस्थ सभी सामाजिक और शासकीय भवनों की स्वच्छता रख रखाव पर सरपंच को विशेष ध्यान देते हुए ग्राम पंचायत की विकास उत्थान के प्रति तत्पर रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts