Monday, April 12, 2021

दाह संस्कार में विलंब को देखते ही नगरीय प्रशासन मंत्री.डहरिया ने उठाया सहरानीय कदम

दाह संस्कार में विलंब को देखते ही नगरीय प्रशासन मंत्री.डहरिया ने उठाया सहरानीय कदम

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग 12 अप्रेल 2021, कोविड 19 महामारी के कारण मुक्तिधाम में शवों की कतार लग गई हैै। अंतिम संस्कार के लिए दो-तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की कवायद पर अब राज्य सरकार रायपुर,दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, भिलाई और रिसाली नगर निगम में विद्युत शव दाह गृह स्थापित करने जा रही है।कोरोना से हो रही मौतों से अंतिम संस्कार करने में आ रही समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पत्र लिखा था। इसमें समस्या से अवगत कराते हुए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और भिलाई और दुर्ग, रिसाली नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में अल्पकालीन निविदा जारी करने कहा था। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, कोरबा में विद्युत शव दाह गृह के लिए पूर्व में ही अनुमति दी जा चुकी थी। वहीं जबकि रिसाली और दुर्ग के लिए अधोसंरचना मद से अलग अलग 47 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही नगरीय निकाय विभाग से आयुक्तों को शीघ्र ही विद्युत शव दाह गृह स्थापित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts