Thursday, April 1, 2021

लेखा प्रस्तुति में बलौदाबाजार जिला राज्य में अव्वल : एजी ऑफिस में पहले दिन ही लेखा विवरण जमा

लेखा प्रस्तुति में बलौदाबाजार जिला राज्य में अव्वल : एजी ऑफिस में पहले दिन ही लेखा विवरण जमा

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 1 अप्रैल 2021, बलौदाबाजार जिले ने वित्तीय वर्ष 2020 - 21 का अंतिम लेखा विवरण जमा करने में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।  जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में एजी ऑफिस रायपुर में वित्तीय वर्ष 2020 21 के अंतिम माह मार्च का लेखा विवरण नये वित्तीय वर्ष शुरू होने के पहले दिन पर ही जमा कर दिया गया। मालूम हो कि अंतिम लेखा विवरण जमा करने को लेकर प्रदेश के सभी जिला कोषालयों में आपस में काफी प्रतिस्पर्धा होती है। पहले लेखा जमा कराने वाले कोषालयों के काम-काज की काफी  प्रशंसा की जाती है।  जिला निर्माण के बाद पहली बार बलौदाबाजार जिले को विवरण जमा करने में प्रथम स्थान  की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। जिला कोषालय अधिकारी  के.के दुबे ने इस उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर सुनील कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन के साथ ही जिला कोषालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के समर्पित स्टाफ को दिया है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts