Saturday, April 3, 2021

राजधानी रायपुर में दुकानें सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही खुला रहेगा

राजधानी रायपुर में दुकानें सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही खुला रहेगा

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। राजधानी रायपुर में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। नाईट कर्फ्यू और भी ज्यादा सख्ती होगा। सार्वजनिक स्थानों पर घुमने वालों का मौके पर ही कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन होगा। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने प्रेस वार्ता में कही ये बात हाई लेवल मीटिंग में फ़िलहाल लॉकडाउन पर सहमति नहीं बन पाई है। हाई-लेवल मीटिंग के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि लॉकडाउन पर डिसीजन जिला प्रशासन लेगा। हम महाराष्ट्र के बगल में हैं इसलिए वहां से ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने हाई लेवल समीक्षा बैठक के बाद कहा कि समीक्षा की गई है। कल पॉजिटिविटी रेट 39 प्रतिशत मिला है। गाइडलाइन का पालन कराने पर बात हुई है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts