Thursday, April 1, 2021

कोरोना से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण आवश्यक 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगो का कोरोना टीकाकरण शुरू

कोरोना से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण आवश्यक
 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगो का कोरोना टीकाकरण शुरू
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर । 1 अप्रैल 2021, कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन के निर्देश पर  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों और टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना के प्रवाभी टीकाकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों मे भी 45 वर्ष के सभी निवासियों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीका लगाने के लिए लिए सभी ग्रामीण को प्रेरित करें। वर्तमान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमितों के सामुदायिक या अन्य भवन का पहले से ही चिन्हांकन कर ले, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग क्वारंन्टाइन सेंटर के रूप में किया जा सके। इसी तरह सभी पंचायतों में खाद्यान्न का भंडारण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने कहा कि गांव में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कारगार कदम पंचायत स्तर पर ही उठाया जाए। लोग अनावश्यक भीड़ न लगाएं। बाजार,हाट आदि जगहों पर आवश्यक सावधानी बरतते हुए ही कार्य करंे। सरकार तथा प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन नियमो का पालन करते हुए विवाह तथा अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इसी तरह टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को गांव के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को घर-घर जाकर लोगो को कोरोना और उससे बचाव के लिए टीका की आवश्यकता पर जागरुक करने कहा। इस बैठक में पंचायत पदाधिकारी  घनश्याम दास घिदौडे,अमर सिंह धनकर तथा टीचर्स एसोसिएशन के योगेश सिंह ठाकुर,कृष्ण कुमार जांगड़े और जितेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts