छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन द्वारा 9 से 19 अप्रैल 2021 तक 10 भी दिनों का लाकडाउन 144 धारा लागू किया गया हैं। जिनमें शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित आदेशों को पालन करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती 14 अप्रैल 2021 को आयोजन कार्यक्रम को स्थगित कर दी गई हैं। जिले रायपुर के थाना खरोरा विधान सभा क्षेत्र व जनपद पंचायत,विकास खंड व तहसील आरंग अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोसरंगी में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन द्वारा प्रतिवर्ष के भांति 21वा जयंती 14 अप्रैल को आयोजन कार्यक्रम को स्थगित किया गया हैं।
थाना प्रभारी खरोरा से जानकारी अनुमति के संदर्भ में मिलने से मास्क पहन सामाजिक दूरियां बना कर 2 से 3 व्यक्तियों द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संपन्न करने की बात कही गई हैं।
जिनके पालन में सूचना जारी कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन ने डॉ .अम्बेडकर भवन में चस्पा कर लाकडाउन 144 धारा लागू का पालन करते हुए मास्क पहने सेनेटाइजर उपयोग कर सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरतने की अपील की गई हैं। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन के अध्यक्ष एवं प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संवाददाता सुकदेव प्रसाद बंजारे के नेतृत्व में इस बार भव्य रूप में भारतीय संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर की जयंती आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही थी।
जिन्हे स्थगित कर दी गई हैं, समिति के उपाध्यक्ष खिलन साहू, सचिव श्रीकांत सोनवानी, कोषाध्यक्ष गंगा दास डहरिया, सलाहकार भागवत आहूजा (भककु) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे थे। ग्राम पंचायत कोसरंगी अनुसूचित जाति सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र के बड़ा ग्राम पंचायत में कुल 20 वार्ड हैं।
No comments:
Post a Comment