Thursday, March 4, 2021

त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला गिरौदपुरीधाम की चल रही तैयारी

             त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला
                 गिरौदपुरीधाम की चल रही तैयारी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 4 मार्च 2021, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम में प्रति वर्ष आयोजित भव्य त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला में सुव्यवस्था तैयारियों की जिला कलेक्टर,एस.डी.एम.ले रहे हैं प्रति सप्ताह प्रगति की समीक्षा। तपो भूमि मुख्य मंदिर में नये शेड शीट लगाना  रंग रोगन,गुरू निवास में आवश्यक सुधार स्वच्छता व्यवस्था जारी है। इस बार 18 से 20 मार्च 2021 तक गुरू दर्शन मेला आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें देश विदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहता हैं। यह छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विशाल त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला आयोजन गिरौदपुरी धाम को कहा जाता रहा हैं।
जहां 10 लाख से अधिक संख्या में संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहता हैं।
छत्तीसगढ़ के जिले बलौदाबाजार तहसील कसडोल विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत गिरौदपुरी महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म स्थली है। जहां त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला आयोजन के अलावा अन्य प्रति दिन हजारों सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते रहते हैं।
वनांचल क्षेत्र ऊंचे नीचे घुमावदार पहाड़ी नदी नालों वनों से आच्छादित हरे भरे मनोरम दृश्य को देखते ही बनता हैं। यहां के शांत वादियों में जय सतनाम की गूंज सुनाई चाहूं ओर सुनाई देती हैं। संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की प्रति अपार आस्था विश्वास लिए लोग अपने विभिन्न दुख सुख समृद्धि शांति विकास कार्यों के लिए गुरू गद्दी आसान जोड़ा जैतखाम में मांथा टेक आशीर्वाद लेते हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts