प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 9 मार्च 2021,संत कबीर दास साहेब की असीम कृपा से प्रति वर्ष के भांति आयोजित की जाने वाले सोला सुत चौंका संत समागम त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू ग्रंथ सत्संग सम्मेलन 10 से 12 मार्च 2021 तक नगर पंचायत टुण्ड्रा तहसील कसडोल जिला बलौदाबाजार में आयोजन किया जा रहा हैं।
जिसमें सतगुरू कबीर दास साहेब जी की जीवन महिमा सतोपदेश अमृतवाणी को सत्संग प्रवचन मंगल भजन गीत आरती के माध्यम से जन - जन तक प्रचार प्रसार करते रहे हैं। विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों का आवागमन होता रहता हैं। गुरू ग्रंथ सत्संग से जुड़े संत कबीर दास जी की अनुयायियों का विशेष रूप से योगदान रहता हैं। सतगुरू पंथ समाज सेवा समिति रायपुर - बिलासपुर संभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रति वर्ष विभिन्न ग्रामों में उक्त कार्यक्रमो को क्रमानुसार आयोजित की जा रही हैं।
संत समाज को अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए आमंत्रित किया गया हैं।
त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू ग्रंथ सत्संग सम्मेलन में तीनों दिन शुबह से रात्रि तक निरंतर कार्यक्रम संचालित होता रहता हैं। आस पास और विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों श्रोता वक्ता विद्वान गणों की सहभागिता बना रहता है।
समिति के अध्यक्ष भागीरथी टंडन,उपाध्यक्ष करन लाल टंडन,सचिव अवध राम कुर्रे, सह सचिव पं.डेरिहा प्रसाद सांडे, कोषाध्यक्ष गजानंद नवरत्न सहित समिति के सभी सदस्य कार्यकर्ता गण कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। मुख्य गद्दीदार शेष राम बंजारे टुण्ड्रा,सहयोगी महंत में विश्राम दास बंजारे टुण्ड्रा, मोजे लाल सिंघिटार, देव राम रात्रे कनकपुर, गोरे लाल कुर्रे सेमरिया, वेनुदास बेलकर्री, खोज राम देवरघटा इन सभी के द्वारा संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों को सत्संग प्रवचन के माध्यम से संबोधित करेंगे।
No comments:
Post a Comment