विधानसभा में गूंजा हाथी के आतंक का मामला उत्तरी जांगडे ने की तत्काल मुआवजा की मांग
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 6 मार्च 2021, विधानसभा सत्र के नौवें दिन सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने विगत दिवस सारंगढ़ अनुविभाग में जंगली हाथी द्वारा किये गए उत्पात का मामला उठाया और कहा कि जंगल से भटक कर गांव पहुंचे हाथी और उसके शावक ने गत दिवस ग्राम मल्दा थाना कोसीर के वृद्ध महिला को पटक कर मार डाला उसके बाद ग्राम गोडीहारी के 21 वर्षीय युवक के टुकड़े - टुकड़े कर दिए इस तरह एक सप्ताह तक सारंगढ अनुविभाग के कई गांवों में हाथी ने आतंक मचाया मैं मंत्री जी से मांग करती हूं कि, दोनों मृतक गरीब परिवार से उनके लिए तत्काल मुआवजा देने की कार्यवाही कर परिवार को राहत प्रदान की जाए वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अखबर के जवाब में कहा कि हाथी के द्वारा किये गए जनहानि मामले में मुआवजे का प्रावधान है। मैं अधिकारियों को बोलकर सहायता के साथ - साथ मुआवजा के लिए शीघ्र प्रकरण तैयार करने निर्देशित करता हूँ। इस तरह विधायक उत्तरी जांगड़े ने विधानसभा में हाथी के आतंक का मामला उठाया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख प्रकट की है साथ ही उनके साथ खड़े रहने की बात कही है।
No comments:
Post a Comment