Thursday, March 4, 2021

सुराजी गांव एवं गौधन न्याय योजना के समीक्षा को लेकर मस्तूरी जनपद में बैठक

सुराजी गांव एवं गौधन न्याय योजना के समीक्षा को लेकर मस्तूरी जनपद में बैठक

      प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 5 मार्च 2021,
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर।  जनपद पंचायत मस्तूरी के सभाकक्ष में परियोजना अधिकारी रिमन सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के संबंध में बैठक लिया गया। उक्त बैठक में गौठान के संबंध में जानकारी दी गयी कि गौठान अध्यक्ष,सरपंच,सचिव के दायित्वों की जानकारी दिया गया साथ ही गौठान को स्थालंबी बनाने हेतु ग्रामीण जन को प्रोत्साहित करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया गौठान को स्वालंबी बनाने हेतु सब्जी उत्पादन, वर्मी खाद उत्पादन, वर्म उत्पादन, कुक्कुट पालन, मुर्गी पालन, मत्यस्य पालन, मशरुम एवं खाद विक्रय तथा ग्रामवासियों को स्व रोजगार प्रदाय किये जाने हेतु मार्ग दर्शन दिया गया ।  रिमन सिंह ने गौठान को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केन्द्र बिन्दु के रुप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।  शशांक शिन्दे द्वारा उत्पादित वर्मी खाद को किसानो को प्रोत्साहित कर खाद विक्रय करने एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया बैठक में उपस्थित गौठान अध्यक्ष,सरपंच,सचिव से उपरोक्त संबंध में आवश्यक सुक्षाव भी लिया गया। उक्त बैठक में परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, उपसंचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें, सहायक परियोजना अधिकारी, एम. के.यादव उद्यान अधीक्षक, वरिष्ट कृषि विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, ए.डी. ओ.एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts