Friday, March 26, 2021

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक संवाददाता ने विशेष जन संपर्क भ्रमण की

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक संवाददाता ने विशेष जन संपर्क भ्रमण की
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 26 मार्च 2021, प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक श्रवण कुमार छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से होते हुए जिले बलौदाबाजार में तहसील कसडोल अंतर्गत गिरौदपुरी धाम गुरू दर्शन मेला आयोजन में विशेष भ्रमण करते हुए पहुंचे।
18 से 20 मार्च तक आयोजित भव्य त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म भूमि गिरौदपुरी में शामिल हो विभिन्न स्थानों से आवागमन करने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों से मुलाकात कर वहां की विभिन्न गतिविधियों से रूबरू हुए।
स्थानीय संवाददाताओं के साथ उनके क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में भ्रमण किया।
सह संपादक लक्ष्मी नारायण लहरे से कोसिर उनके निवास में मुलाकात की और वहां उप तहसील कार्यालय शुभारंभ व गौठान में के कार्यक्रम में सम्मिलित हो क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े से मुलाकात किया। सह संपादक जीवमंगल सिंह टंडन, शंकर लाल लहरे जिला ब्यूरो चीफ महासमुंद, अनिल कुमार जांगड़े संवाददाता बलौदाबाजार,प्रेम लाल बघेल संवाददाता सरसिवा सारंगढ़, योगानंद प्रेमी संवाददाता भटगांव,अवध राम नारंग संवाददाता बिलाईगढ़,सुकदेव बंजारे संवाददाता आरंग खरोरा,प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के सहयोगी गण साथ में रहें।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts