पूर्व सांसद कमला देवी पाटले बनी भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 2 मार्च 2021,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली में घोषित की है। जिसमें जांजगीर-चांपा लोक सभा क्षेत्र से दो बार सांसद रही, श्रीमती कमला देवी पाटले पूर्व सांसद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से एकमात्र नेता को संगठन में स्थान मिला है।
श्रीमती पाटले जी एकमात्र अनुसूचित जाति से महिला कुशल नेतृत्व कर्ती हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी की बाद वे उनके विजयी लोक सभा क्षेत्र जांजगीर चांपा से दो बार सांसद रही। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद इनके जैसी महिला नेतृत्व करने वाली कोई भाजपा से नहीं चुन कर गई हैं।
वर्तमान में अनुसूचित जाति से एकमात्र महिला भाजपा से ऊंचे स्तर के नेत्री के रूप में श्रीमती कमला देवी पाटले को देखी व पहचानी छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक जानी जाती हैं। वहीं की परिणाम स्वरूप श्रीमती पाटले पूर्व सांसद को अनुसूचित जाति भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं। जिनको लेकर अनुसूचित जाति के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। श्रीमती कमला देवी पाटले जी अपने दो बार सांसद की कार्यकाल में अपने लोक सभा क्षेत्र में निरंतर आम जनता के बीच सक्रिय रहते हुए जन प्रिय रहीं।
वे वर्तमान पद में पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम गुरू गद्दी जोड़ा जैतखाम में मांथा टेक आशीर्वाद लेने पहुंची हुई थी। सतगुरू घासीदास बाबा जी की अपार कृपा दृष्टि उन पर हुई। श्रीमती कमला देवी पाटले पूर्व सांसद जी को उनके शुभचिंतकों कार्यकर्ताओं अनुसूचित जाति समाज के लोगों द्वारा उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया हैं।

No comments:
Post a Comment