Thursday, March 4, 2021

वनांचल क्षेत्र बया में बिजली की समस्या पानी बिन खेती में दरार फसल सुख रहे हैं।

वनांचल क्षेत्र बया में बिजली की समस्या पानी बिन खेती में दरार फसल सुख रहे हैं।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 4 मार्च 2021, जिले बलौदाबाजार के तहसील व जनपद पंचायत कसडोल के अंतिम छोर के वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बया और आस पास के ग्रामों बिजली की समस्याओं से जूझ रहे हैं। पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर उड़ कर खराब हो गई हैं संबंधित विद्युत विभाग अधिकारी चांदन के जी आई से प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने समस्याओं को लेकर संपर्क की।
ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति के कारण बोर में पानी नहीं मिल पाने से खेत में लगे रवि फसल के पौधे सुख रहे हैं।
जमीन सूखे हो दरारे फट रही हैं,जिससे वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बया और आस पास के किसानों को बहुत ही नुकशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा जल्द ट्रासफर्मार लगा बिजली आपूर्ति कर किसानों को समस्याओं का समाधान करने झूठे आश्वासन गोल मोल जवाब दे रहे हैं।
 वनांचल क्षेत्र बया के वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता एवं ग्राम पंचायत बया के सरपंच प्रतिनिधि मनी राम पंकज से किसानों ने मिल कर उचित पहल करने आग्रह किया। जिनके समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेकर  पंकज नेटटकल विद्युत विभाग के कंट्रोल  अधिकारी से बात की,तब उन्होंने एक दो दिन में जल्द ट्रांसफार्मर आ जाएंगे तो लगवा देने की बाते कर आश्वासन दी।
आस पास के किसानों द्वारा शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगवाने हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।
भीषण गर्मी में किसानों की रवि फसल की खेती सुख कर दरार फट रही हैं। आज तक विशेष ध्यान विद्युत विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा हैं। जिनसे बिजली आपूर्ति के कारण किसानों को भारी नुकसान भुगतना पड़ेगा।
किसानों ने शीघ्र विद्युत व्यवस्था को सुधार में ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग किया है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts