Thursday, March 4, 2021

छत्तीसगढ़ के दो पत्रकार बने सूचना आयुक्त सूची में धनेंद्र जायसवाल, मनोज त्रिवेदी का नाम शामिल

छत्तीसगढ़  के दो पत्रकार बने सूचना आयुक्त सूची में धनेंद्र जायसवाल, मनोज त्रिवेदी का नाम शामिल 
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 5 मार्च 2021, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में दो सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हुई है। खास बात ये है कि इस पद पर पहली बार दो पत्रकारों की नियुक्ति की गयी है। धनेंद्र जायसवाल और मनोज त्रिवेदी राज्य के नये सूचना आयुक्त होंगे। दोनों सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर राज्यपाल अनुसूईया उईके ने मुहर लगा दी है। बता दें कि मनोज त्रिवेदी का भी दो दशक लंबा पत्रकारिता का अनुभव रहा है। वो अलग-अलग अखबारों में मार्केटिंग के क्षेत्र में पदस्थ रहे हैं। कार्यकाल के दौरान सूचना आयुक्त को करीब 2.25 लाख रुपये सैलरी और गाड़ी-बंगला सहित अन्य तमाम सरकारी सुविधा मिलेगी। इन दोनों सूचना आयुक्त का कार्यकाल तीन साल का होगा।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts