प्रदेशाध्यक्ष ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी छत्तीसगढ़ श्री अनंत ने बजट 2021-22 के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2021-22 के भौगोलिक,सामाजिक, आर्थिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों के फलस्वरूप समस्त जिम्मेदारी व दायित्वों के प्रतिपूर्ति हेतु माननीय मुख्यमंत्री जन नायक परम आदरणीय भूपेश बघेल जी द्वारा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अपने बजट भाषण में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिसमें गांव मोहल्ले से लेकर नगर , शहर सभी क्षेत्र व सभी वर्गों के लिए समुचित प्रावधान रखा गया है। जहाँ एक ओर अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए विशेष व्यवस्था रखी गई है वहीँ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को रोजगार की भी व्यवस्था की गई है। प्रदेश के आश्रमों में जो सुरक्षा हेतु स्थानीय भर्ती का प्रावधान किया गया है। निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए प्रथम व गौरवान्वित करने वाला निर्णय है। आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्ष 2021-22 में समस्त गांव मोहल्लों को भी घर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में भी विभिन्न ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में 30 व 100 बिस्तर की सुविधाएं मुहैया कराने का भी अभूतपूर्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो कि पूर्व के समस्त बजट की अपेक्षा प्रशंसनीय है। इसी तरह हवाई सेवा के लिए भी सरगुजा व बस्तर के दूरांचाल क्षेत्रों को भी जोड़ने का प्रावधान रखा गया है। छत्तीसगढ़ की कुल 6 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश के लिए वर्ष 2021-22 में किये गए समस्त प्रावधान अभूतपूर्व एवं सराहनीय है ।
प्रदेशाध्यक्ष अनंत ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं समस्त विधानसभा सदस्यों का आभार जताया है। साथ ही भरोसा जताया है कि इस बजट के फलस्वरूप हमारा प्रदेश बढ़त हे छत्तीसगढ़ गढ़त हे नवा छत्तीसगढ़ के कथन को शत प्रतिशत चरितार्थ कर रहा है ।


No comments:
Post a Comment