समारु यादव ग्राम बाना के 2 एकड़ की पैरावट जल कर खाक भीम रेजिमेंट ने की आग बुझाने में सहयोग
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 29 मार्च 2021, जिले रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत बाना थाना खरोरा अंतर्गत किसान समारू यादव पिता पुनीत यादव की घर पास खलियान बाड़ी में रखे 2 एकड़ भूमि के धान फसल की पैरावाट जल कर खाक हो गई हैं।
ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार कल रात्रि 3 बजे लगभग करीब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैरावाट को आग लगाई गई हैं।
आग की बढ़ती लपेटो से किसान समारू यादव को पता चला तो आस पास के ग्रामीणों को एकत्र कर आग को बुझाने प्रयास की गई। ग्राम पंचायत के मुखिया सरपंच और पंच गण को सहयोग करने पीड़ित किसान द्वारा अवगत कराया गया पर जिम्मेदार सरपंच पंच ने किसी भी तरह की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। ग्राम बाना के भीम रेजिमेंट के सदस्यों द्वारा 112 में और पुलिस थाना प्रभारी खरोरा को खबर कर घटना से अवगत करा बुलाए गए। मौके पर खरोरा थाना प्रभारी नितेश कुमार सिंह ठाकुर और 112 पुलिस दल बल के साथ पहुंचे पीड़ित किसान समारू यादव से उनके निवास पास खलियान बाड़ी में रखे हुए 2 एकड़ की धान फसल की पैरावाट की आग लगने पर घटनाक्रम की पूर्ण जानकारी लेते हुए उनको क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दिलाने और अज्ञात व्यक्ति की छानबीन कर दोषियों पर शक्त कार्यवाही करने आश्वासन दिया।
जिसमें ग्राम पंचायत बाना के सरपंच सुनीता अंबु पहरी, उप सरपंच अनिता बेनीराम साहू, ग्राम अध्यक्ष नारायण साहू और समस्त पंच गणों ने समारू यादव के पीड़ित परिवार को कोई सहयोग और मुआवजा राशि दिलाने आश्वासन तक नहीं दे पाई। पुलिस थाना प्रभारी दल बल सहित ग्राम पंचायत बाना पहुंचे तो वहां भी सरपंच पंच गण दूरी बनाए हुए पीड़ित परिवार के सहयोग में कोई सहयोग की भावना लिए सामने तक नहीं आई। गांव की अधिकतर नदी नाले तालाब सूखे हुए हैं, आस पास के घरों को हेंड पंप कुंए बोर से पानी लाकर पैरावाट में लगी भीषण आग पर काबू पा सका।
तब तक पूरे खलियान बाड़ी में रखी समारू यादव किसान की पैरावाट जल कर राख हो चुका था। चारों ओर दूर दूर तक गांवों में पैरावाट की आग की धुंए उड़ रहे थे। किसान के खलियान बाड़ी के आस पास अन्य किसानों की गेहूं की खेती में फसल लगी हुई हैं यदि आग की बुझाई नहीं गई होती तो आस पास की सघन बस्ती अन्य घरों में भी हवा में आग फैल सकती थी। इन विषम परिस्थितियों में भी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार मुखिया सरपंच पंच गण ग्राम की किसानों ग्रामीणों की जान माल की रक्षा करने कोई भी सहयोग उचित ठोस कदम उठाने निर्णय ले पाने में नाकाम नदारद रहे। उन्हे अपने पद ग्राम पंचायत की दायित्वों को पता नहीं रहा,जबकि गांव में छोटे बड़े जो भी घटनाएं होती हैं ग्राम के मुखिया लोगो को ही जागरूकता दिखा कर समस्याओं का समाधान करने पड़ते रहे हैं।
समारू यादव की पीड़ित परिवार को उनके ग्राम बाना के भीम रेजिमेंट के पदाधिकारी गण सुभाष गायकवाड़,डिगेश्वर ब्रम्हे, अनिल घृतलहरे,शेरा बंजारे, खिलेश्वर ब्रम्हे,हेमंत चेलक,सहित सभी उनके साथी गणों की पूर्ण सहयोग रहा। भीम रेजिमेंट के जुझारू कार्यकताओं ने समारू यादव के पीड़ित परिवार को उनके 2 एकड़ भूमि की पैरावाट जल कर राख होने पर उन्हे मुआवजा देने और दोषी अज्ञात व्यक्ति पर जांच कर उचित कड़ी कार्रवाई करने की पुलिस थाना प्रभारी खरोरा और शासन प्रशासन से मांग की गई हैं।
No comments:
Post a Comment