गिरौदपुरी धाम में आयोजित तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेला 18 से 20 मार्च तक : रात्रि विश्राम न कर उसी दिन घर लौट जाने गुरुओं ने की अपील
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 15 मार्च 2021,सतनाम पंथ के प्रवर्ततकसंत बाबा गुरु घासीदास की जन्म कर्म तपो महिमा भूमि गिरौदपुरी धाम में तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेला इस वर्ष 18 से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। लाखों से अधिक
संख्या में संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक गण इस दौरान यहां मेले में जुटते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा देश-विदेश के संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहता हैं, सतनाम पंथ के इस प्रमुख आस्था विश्वास के केंद्र में संत समागम होता है। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं गुरु गद्दीनशीन श्री विजय कुमार गुरु और छत्तीसढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री रूद्रकुमार गुरु ने कोरोना संक्रमण के साये में आयोजित हो रहे गिरौदपुरी धाम मेले में विशेष सावधानी बरतने की अपील संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों से की है। केबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। प्रतिदिन नये-नये मरीज़ सामने आ रहे हैं। फिर भी संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की भावनाओं को सम्मान करते हुए इस वर्ष भी प्रति वर्ष के भांति गुरू दर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इसके स्वरूप में कुछ जरूरी बदलाव किये गये है। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इसलिए दर्शकों को रात्रि विश्राम न करने की सलाह दी जाती है। लिहाजा दिन में ही दर्शन एवं पूजा कर संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक गण उसी दिन अपने घर लौट जाएं। इससे न केवल आप सुरक्षित रहेंगे बल्कि आपका परिवार और पूरा संत समाज सुरक्षित रहेगा। गौरतलब है कि अन्य वर्षो में संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक गण कार्यक्रमों का आनन्द उठाने के लिए सम्पूर्ण मेला अवधि में रात्रि समय विश्राम करते रहे हैं। गुरू दर्शन मेले के भीड़-भाड़ में ज्यादा समय तक रुकना कोरोना महामारी को एक तरह से बुलावा देना भी है। यदि हम सभी स्वस्थ रहें तो अगले वर्ष परंपरागत उत्साह और गरिमा के साथ गुरु पर्व मनायेंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि संंत गुरू घासीदास
बाबा जी के आशीर्वाद और आप सब के सहयोग से गिरौदपुरी धाम मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न होगा। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुरु ने गुरू दर्शन मेला में आने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को मास्क पहन कर आने और दो गज की दूरी बनाए रखने शासन प्रशासन की नियम का पालन करने को भी कहा है। उन्होंने कहा है कि मेले में आने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की बुनियादी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। मेला स्थल,छाता पहाड़ आदि महत्वपूर्ण जगहों पर जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ पेयजल,दाल-भात केंद्र,चिकित्सा सुविधा,शौचालय आदि के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
No comments:
Post a Comment