Saturday, February 6, 2021

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा-रायपुर में स्मार्ट सिटी के पैसे का दुरुपयोग,शहरी आवास मंत्री से की जाएगी शिकायत

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा-रायपुर में स्मार्ट सिटी के पैसे का दुरुपयोग,शहरी आवास मंत्री से की जाएगी शिकायत

     प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर।6 फरवरी 2021,

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि छ्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से रायपुर शहर के लिए स्मार्ट सिटी का जो पैसा आया उसका भरपूर दुरुपयोग हो रहा है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल व्दारा कल इस बात की शिकायत केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह से की जाएगी। भाजपा की मांग है कि स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे काम का ऑडिट कराया जाए। एकात्म परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए  पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा-रायपुर में स्मार्ट सिटी के पैसे का दुरुपयोग,शहरी आवास मंत्री से की जाएगी शिकायत श्री मूणत ने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी स्मार्ट सिटी की अवधारणा के हिसाब से नये रायपुर के निर्माण पर काम किया गया। इससे यह साबित होता है कि मोदी सरकार की जो परिकल्पना थी उसी पर प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार आगे बढ़ रही थी। विदेश में रहने वाले लोग तक नया रायपुर का विजिट करने आते थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद न सिर्फ नये रायपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम ठप्प पड़ गया,अपितु पुराने रायपुर की भी दुर्दशा होते दिख रही है। नये रायपुर में 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हजार आवास का काम जो शुरु हुआ था वह अब तक पूरा नहीं हो पाया है। नये रायपुर में रेल्वे ट्रेक का काम जो पूरा हो जाना था वो भी अब तक नहीं हुआ। वहां की हरियाली गुम होती जा रही है। मंत्रालय भवन तक का मेंटनेंस नहीं हो पा रहा है। वहां की दीवालों से पपड़ियां निकल रही हैं। सत्ता में बैठे लोगों के पास फोटो खिंचवाने के लिए भरपूर समय है लेकिन मेंटनेंस के लिए पैसा नहीं है।  भाठागांव में नया बस स्टैंड दो साल से बनकर पड़ा है। कांग्रेस सरकार उसका लोकार्पण नहीं करवा पा रही है।           म्यूजिकल फाउंटेन बंद पड़ा है। बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर पैसों की खूब बरबादी हुई। तेलीबांधा के पास जो सुसज्जित बस स्टैंड था उसे सिर्फ इसलिए तोड़वा दिया गया कि वहां ऑक्सीजोन बनवाना है।    रायपुर शहर के अधूरे स्काई वॉक को लेकर सवाल किए जाने पर राजेश मूणत ने कहा कि जब मैं लोक निर्माण मंत्री था तब यह काम शुरू हुआ था।                      मेरा अब भी यही कहना है कि स्काई वॉक का निर्माण पूर्ण होना ताहिए। मूणत ने कहा कि छोटी सी गलती के कारण एक्सप्रेस वे में तोड़-फोड़ करवा दी गई।      कमल विहार को जोड़ने वाला ब्रिज अलग अधूरा पड़ा है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts