प्रेस  छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 9 फरवरी 2021 , ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश अनंत ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि जन हितैषी मुख्यमंत्री श्री बघेल की पारदर्शी एवं लोक कल्याणकारी नीति की कड़ी में एक और कीर्ति जुड़ने का रहा है।                पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने लिखित आदेश के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता को पुलिसिया व्यवस्था के सुधार एवं स्थानीय शिकायतों के निराकरण के लिए दिनांक 01.02.2021 को एक व्हाट्सएप नंबर 9479194900 जारी किया है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि यह शिकायत आम जनता एवम पुलिस के विरुद्ध भी हो सकती है। परिप्रेक्ष्य में प्रार्थी एवम शिकायत से संबंधित थाना प्रभारी से सीधे बात की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाले व दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल दण्डित किया जाएगा।

श्री अनंत जी ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि ऐसे सभी मामले जिसमें स्थानीय पुलिस एकपक्षीय कार्यवाही करना चाहती है या किसी ऐसे मामले जिसमें लगातार शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नही की जा रही हो। ऐसे सभी मामलों को सीधे पुलिस महानिदेशक की जानकारी में लाकर न्यायोचित कार्यवाही कराई जा सकती है। साथ ही ऐसे सभी मामले जिसमें स्थानीय पुलिस की संलिप्तता पायी जाती है जो जनता के हितों के विरुद्ध है।             तत्काल उनके व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक की पहल को सराहनीय एवं स्वागतयोग्य बताया है।उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस जब आमने सामने खुले मंच के माध्यम से काम करेगी तो प्रदेश की जनता सुखी और संतुष्ट रहेगी।